टी-20 के अंतिम 5 ओवर्स में आग उगलता है इन बल्लेबाज़ों का बल्ला, मिलर-धोनी में कड़ी टक्कर

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया को रविवार को हुए मुकाबले में T20 World Cup 2022 में पहली हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीका की तरफ से इस जीत का श्रेय उनके सबसे धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड मिलर को जाता है। टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए अफ्रीका को शुरुआती झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया था।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 1 Nov 2022 2:04 AM GMT
T20 World Cup 2022
X

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया को रविवार को हुए मुकाबले में T20 World Cup 2022 में पहली हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीका की तरफ से इस जीत का श्रेय उनके सबसे धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड मिलर को जाता है। टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए अफ्रीका को शुरुआती झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया था। लेकिन उसके बाद डेविड मिलर ने एडेन मारक्रम के साथ मिलकर टीम इंडिया के खिलाफ अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। इसमें मिलर ने नाबाद 59 रनों का योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा टी-20 रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर मिलर टी-20 मैचों के अंतिम 5 ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

मिलर ने धोनी को छोड़ा पीछे:

रविवार को हुए इस मैच से पहले टी-20 मैचों के अंतिम 5 ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ की सूची में धोनी सबसे आगे थे, लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ मिलर की दमदार नाबाद 59 रनों की पारी की बदौलत इस लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ। अफ़्रीकी बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने अंतिम 5 ओवर्स में सबसे ज्यादा 1135 रन बनाए हैं और जबकि महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं, उन्होंने अंतिम 5 ओवर्स में 1014 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम विराट कोहली का है जिन्होंने अंतिम पांच ओवर्स में 971 रन बनाए हैं। टी-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ डेविड मिलर ने सिर्फ 46 गेंद पर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में भी कामयाब रहे।

टी-20 में अंतिम 5 ओवर्स में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़:

1. डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका)- 1135 रन

2. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)- 1014 रन

3. विराट कोहली (भारत)- 971 रन

4. शोएब मलिक (पाकिस्तान)- 954 रन

5. नजीबुल्लाह जादरान (अफ़ग़ानिस्तान)- 867 रन

अफ्रीका को ख़िताब दिला सकता है ये बल्लेबाज़:

बता दें टी-20 में डेविड मिलर इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार है। किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण के खिलाफ उनका बल्ला खूब रन बरसाता हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ उन्होंने शतक जमाया था। उसके बाद अब टी-20 में भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने नाबाद 59 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अब अफ्रीका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद पक्की लग रही हैं। ऐसे में अब मिलर अपनी टीम को यह खिताब दिलाने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story