×

T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप में इन पांच खिलाडियों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, इस लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल

T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया में शुरू है लेकिन मुख्य मैच 22 अक्टूबर से खेलें जानें है भारतीय टीम पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी

Prashant Dixit
Written By Prashant Dixit
Published on: 12 Oct 2022 11:10 AM GMT
T20 World Cup Chris Gayle
X

T20 World Cup Chris Gayle (image social media)

T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया में होने वाली हैं, लेकिन टूर्नामेंट के मुख्य मैच 22 अक्टूबर से खेलें जानें है। जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी। आपको बता दें, टी20 विश्वकप की शुरूआत 2007 में हुई और तब से लेकर अबतक कुल 7 बार आयोजित हो चुका है। हम आज के लेख में बात करेंगे ऐसे पांच खिलाड़ियों की जिन्होंने टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्कें लगाने का काम किया है। इस पांच लोग की लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है।

क्रिस गेल (Chris Gayle)

विश्व क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद है। वह टी20 विश्व कप में अब तक 31 मैच में 63 छक्के लगा चुके है। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 965 रन भी निकलें है। वह इस बार विश्व कप की अपने देश की टीम का हिस्सा नहीं है।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

भारतीय टीम के पूर्व आलरउडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप के 28 मैच में 33 छक्का लगाकर के इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद है। युवराज सिंह ने इन 28 इनिंग में कुल 593 रन भी बनाएं है। वह पहले विश्व कप के दौरान लगातार 6 गेंद में 6 छक्के लगाने का कारनामा कर चुकें है। युवराज अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुकें है।

शेन वॉटसन (Shane Watson)

आस्ट्रेलिया में के धाकड़ आलराउड़ खिलाड़ी शेन वॉटसन ने टी20 विश्व कप की मात्र 22 इनिंग में 31 छक्का लगाकर के इस लिस्ट में तीसरे स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इन टी20 विश्व कप के 22 मैच में 537 रन बनाने का काम भी किया है। अब शेन वॉटसन अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुकें है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में पहले विश्वकप से खेल रहे है। इस दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप के 30 मैच में 31 छक्का लगाने का काम किया है। रोहित शर्मा ने साथ की 30 मैच में 847 रन भी बनाएं है। इस बार रोहित भारतीय टीम का नेतृत्व भी कर रहे है।

डेविड वॉर्नर (David Warner)

आस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अबतक टी20 विश्व कप में कुल 30 इनिंग में 31 छक्का लगाने का काम किया है। डेविड वॉर्नर ने साथ ही में 31 मैच में 792 रन भी बनाएं है। डेविड वॉर्नर इस बार भी अपनी आस्ट्रेलिया टीम का टी20 विश्वकप में हिस्सा है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story