×

T20 World Cup 2022 IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, सेमीफाइनल मैच से पहले चोटिल हुए रोहित शर्मा

T20 World Cup 2022 IND vs ENG: भारतीय टीम को टी20 विवश कप 2022 के सेमीफाइनल मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। उसके बाद रोहित शर्मा तुरंत ही प्रैक्टिस सेशन छोड़कर टीम के फिजियो के साथ चले गए थें।

Prashant Dixit
Published on: 8 Nov 2022 3:40 AM GMT
T20 World Cup 2022 IND vs ENG Rohit Sharma
X

T20 World Cup 2022 IND vs ENG Rohit Sharma (Social Media)

T20 World Cup 2022 IND vs ENG: भारतीय टीम को टी20 विवश कप 2022 के सेमीफाइनल मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक रोहित शर्मा को एडिलेड मैदान में में प्रैक्टिस करते समय दाहिने हाथ में चोट लगी है। इसके बाद फिजियो ने प्राथमिक उपचार मैदान पर किया और उसके बाद रोहित शर्मा तुरंत ही प्रैक्टिस सेशन छोड़कर टीम के फिजियो के साथ चले गए थें। उसके कुछ देर बाद फिर से रोहित शर्मा ने मैदान पर वापसी की और शानदार शॉट लगाए।

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन

इस विश्व कप 2022 में भारत नॉकआउट सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने 10 नवंबर गुरुवार को एडिलेड स्टेडियम में उतरेंगा। भारत और इंग्लैंड की टीम टी20 विश्व कप में 10 साल बाद आमने सामने होगी। जबकि नॉकआउट मुकाबले में में पहली बार दोनों की भिड़ंत होगी। आपको बता दें, कि रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम टी20 विश्व कप खेल रही है। पिछले साल विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया और सुपर 12 स्टेज में उसे 5 में चार जीत मिली और अपने ग्रुप में टॉप पर रही है।



अब फिर अभ्यास करने उतरे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा थोड़ी देर बाद फिर से अभ्यास के लिए मैदान पर उतरे और उससे पहले कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे बात भी की है। इसके बाद थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट हरि ने बिना स्टिक के गेंदबाजी की और छह शाट खेलने के बाद रोहित शर्मा ने स्टिक से गेंदबाजी करने को कहा। उन्होंने जब शानदार अच्छे शाट खेले तो कोच राहुल द्रविड़ ने ताली बजा उनका उत्साह बढ़ाया। आपको बता दें, भारत टीम के दूसरे थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु की गेंद रोहित को लगी और उन्हें अभ्यास सत्र से बाहर जाना पड़ गया था। अब रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नजरे आए और उनके खेलने की पूरी संभावना है।

भारत की विश्व कप में पूरी टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

भारत के स्टैंडबाय खिलाड़ी

मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story