×

T20 World Cup 2022 IND vs PAK: टी20 विश्व कप मुकाबलें में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ ये गलतियां नहीं चाहिए दोहरानी

T20 World Cup 2022 IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर से करने जा रही है।

Prashant Dixit
Published on: 19 Oct 2022 4:20 PM GMT
T20 World Cup 2022 IND vs PAK
X

T20 World Cup 2022 IND vs PAK (Social Media)

T20 World Cup 2022 IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है। दोनों देशों के बीच यह महामुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। जिस पर दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की नजरें टिकी हैं। पिछले साल टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अभी एशिया कप में भी भारत पहला मैच जीता जबकि दूसरे मैच में हार मिली थीं। आज की इस रिपोर्ट में बात करेंगे उन गलतियों की जिनको भारतीय टीम को दोहराने से बचना चाहिए।

मध्य ओवर में रन रेट में सुधार

एशिया कप 2022 के सुपर चार मुकाबले में भारत की शुरुआत तो अच्छी मिल गई थी। जबकि मध्य ओवर्स में भारतीय टीम ने विकेट तो खोए ही साथ ही उसकी रन-गति में गिरावट आई। इसके चलते भारत उस मैच में दो सौ के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था। पिछले विश्व कप में भी मध्य ओवर्स में भारतीय खिलाड़ी संघर्ष करते दिखे थें। भारतीय टीम को अब इस कमी को जल्द ही इसको सुधारना होगा।

भारत की मुसीबत 19वां ओवर

भारतीय टीम के लिए 19वां ओवर परेशानी की बन चुका है। अभी भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी को 19वें ओवर में काफी महंगे साबित हुए हैं। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 19वां ओवर फेंका जिसमें 19 रन खर्च किए। अब पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को इस कमजोरी को हल करना होगा।

खराब शुरुआत से बचना होगा

भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती ओवरों में संघर्ष करते दिखे हैं। एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर पाए थे। जबकि वहीं पिछले विश्व कप में भी दोनों खिलाड़ियों का ऐसा ही हाल रहा था।

अब भारतीय फैन्स को उम्मीद होगी कि इस महामुकाबले में यह रोहित और राहुल टीम को शानदार आगाज दिलाएंगे। यदि दोनों प्लेयर्स यदि शाहीन आफरीदी जैसे प्लेयर का स्पेल निकाल लेते हैं तो भारत की राह थोड़ी आसान हो जाएगी।

भारत का खराब क्षेत्ररक्षण

भारतीय टीम की फील्डिंग पाकिस्तान के खिलाफ पिछले कुछ मैच में खास नहीं रही है। अभी एशिया कप मे पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में अर्शदीप सिंह ने कैच टपकाया जिसका खामियाजा भारत को हार के साथ भुगतना पड़ा था।

इसके साथ ही कई और मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों की फील्डिंग उतनी अच्छी नहीं रही जिसके लिए भारतीय टीम जानी जाती है। अभी जल्द ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार क्षेत्ररक्षण किया जिसे आगे भी विश्व कप में बनाए रखने की जरूरत है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story