×

IND Vs PAK T20 World Cup 2022: पाकिस्तानी गेंदबाज़ों का धुआं निकाल देंगे ये पांच भारतीय बल्लेबाज...

IND Vs PAK T20 World Cup 2022: दिवाली से एक दिन पहले भारतीय टीम के करोड़ों फैंस की नज़र मेलबर्न में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी-20 पर होगी। भारतीय फैंस को 23 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार है। इस दिन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की सबसे बड़ी भिड़त होगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 19 Oct 2022 2:56 AM GMT
IND Vs PAK T20 World Cup 2022
X

IND Vs PAK T20 World Cup 2022

IND Vs PAK T20 World Cup 2022: दिवाली से एक दिन पहले भारतीय टीम के करोड़ों फैंस की नज़र मेलबर्न में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी-20 पर होगी। भारतीय फैंस को 23 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार है। इस दिन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की सबसे बड़ी भिड़त होगी। पिछली बार टीम इंडिया ने अपनी कुछ गलतियों के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मैच गंवा दिया था। लेकिन इस बार टीम इंडिया पूरी ताकत के साथ अपनी गलतियों में सुधार करके मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया की ताकत है उनकी बल्लेबाज़ी..इस समय भारतीय बैटिंग लाइनअप में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ शामिल है, जिनके आगे गेंदबाज़ी करते समय बड़े-बड़े गेंदबाज़ खौफ खाते हैं। चलिए 23 अक्टूबर को होने वाले इस महामुकाबले में किन भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा रहने वाला हैं उस पर एक नज़र डालते हैं....

1. रोहित शर्मा:

टीम इंडिया के कप्तान हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा दबदबा है। 2007 से लेकर 2022 तक एक भी टी-20 वर्ल्ड कप को उन्होंने मिस नहीं किया है। हर बार टीम इंडिया में जगह मिली और अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को कई बार जीत दिलाई। लेकिन इस बार वो टीम के कप्तान के रूप में पहली बार खेलते दिखाई देंगे। उनके नाम टी-20 में सबसे अधिक रन और छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी नाम है। ऐसे में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को सबसे ज्यादा खतरा भारतीय कप्तान से रहने वाला है।

2. केएल राहुल:

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज़ और रोहित शर्मा के जोड़ीदार केएल राहुल भी पाकिस्तानी गेंदबाज़ो की हवा निकाल सकते हैं। उन्होंने चोट के बाद काफी समय बाद टीम वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वार्मअप मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जड़कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनसे टीम को इसी तरह की बल्लेबाज़ी की उम्मीद है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन पर भी सभी की निगाहें रहेगी।

3. विराट कोहली:

टीम इंडिया की रन मशीन, चेज मास्टर और किंग कोहली ना जाने कितने नामों से मशहूर इस खिलाड़ी की काबिलियत की पूरी दुनिया दीवानी है। विराट कोहली ने पिछले 10-15 साल में क्रिकेट को एक नए आयाम तक पहुंचाया है। उन्होंने सचिन के बाद सबसे ज्यादा रन और शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पिछले तीन साल से अपनी फॉर्म के लिए जूझ रहे विराट अब अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। जो पाकिस्तानी गेंदबाज़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होंगे। वर्तमान समय में उनसे अच्छा बल्लेबाज़ शायद ही कोई दूसरा होगा। एशिया कप के दौरान उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर ऐतिहासिक पारी खेली थी।

4: सूर्यकुमार यादव:

टीम इंडिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव इस बार टी-20 विश्वकप के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शुमार हैं। पूरी दुनिया में इस खिलाड़ी के बल्लेबाज़ी स्टाइल की चर्चा हो रही हैं। क्रिकेट फैन्स से लेकर पूर्व खिलाड़ी तक सूर्या की तुलना डिविलियर्स से कर रहे हैं। गेंदबाज़ चाहे कितनी भी शानदार गेंदबाज़ी क्यों ना करें, सूर्यकुमार यादव आसानी से गेंद को दर्शक दीर्घा में पहुंचा देते हैं। ऐसे में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को सबसे अधिक खतरा सूर्यकुमार यादव से भी रहेगा। तेज़ गेंदबाज़ों पर भूखे शेर की तरह टूट पड़ते हैं। ऐसे में शाहीन अफरीदी और सूर्यकुमार यादव के बीच मुकाबला देखने लायक होगा।

5: दिनेश कार्तिक:

टीम इंडिया के सबसे बेस्ट फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके दिनेश कार्तिक भी पाकिस्तानी गेंदबाज़ों के लिए सामत बन सकते हैं। अगर पाकिस्तानी गेंदबाज़ भारतीय टॉप ऑर्डर को सस्ते में निपटा लेंगे तो भी उनके लिए मुसीबत कम नहीं होगी। छठे नंबर पर भारत के पास दिनेश कार्तिक जैसा बड़ा बल्लेबाज़ टीम में शामिल है। ऐसे में साफ है कि इस बार पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना किसी करिश्में से कम नहीं होगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story