×

T20 WC 2022 IND vs SA: आज के मैच में टीम इंडिया को अफ्रीका के 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान!

T20 World Cup 2022 IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार यानी आज (30 अक्टूबर) को भारत का दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। टीम इंडिया ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों मुकाबलों में ही जीत दर्ज की है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 30 Oct 2022 1:54 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2022 4:03 AM GMT)
T20 World Cup 2022 IND vs SA
X

T20 World Cup 2022 IND vs SA

T20 World Cup 2022 IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार यानी आज (30 अक्टूबर) को भारत का दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। टीम इंडिया ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों मुकाबलों में ही जीत दर्ज की है। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर होगा जहां पर तेज़ गेंदबाजों को फायदा रहता है। मैच भारतीय समयानुसार 4:30 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया भले ही अफ्रीका से आंकड़ों में मजबूत नज़र आ रही है लेकिन अफ़्रीकी टीम में ऐसे कुछ खतरनाक खिलाड़ी है जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं.. चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनसे आज टीम इंडिया को रहना होगा सावधान....

इंडिया को अफ्रीका से रहना होगा सावधान:

इस मैच में अफ्रीका के खिलाड़ी भी टीम इंडिया के खिलाफ जीत के लिए पूरा दमखम लगा देंगे। अगर अफ़्रीकी टीम की बात करें तो इसमें पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके दम पर टीम इंडिया को कड़ी चुनौती मिल सकती हैं। इसमें ओपनर बल्लेबाज़ डीकॉक, रिली रोसो, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा और एनरिच नॉर्खिया। रिली रोसो ने इस टी-20 विश्वकप का पहला शतक जड़ा था। वहीं इससे पहले भारत के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज के अंतिम मैच में तूफानी शतक जड़ा था। इसके अलावा डेविड मिलर और डीकॉक भी जबरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। भारतीय गेंदबाज़ों के लिए ये तीनों बल्लेबाज़ बड़ी समस्या बन सकते हैं। वहीं गेंदबाज़ी में कागिसो रबाडा और एनरिच नॉर्खिया पर्थ की तेज़ पिच पर अपना जलवा बिखेर सकते हैं। नॉर्खिया ने बांग्लादेश के खिलाफ भी घातक गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट लिए थे। ऐसे में अगर टीम इंडिया को मैच जीतना हैं तो अफ्रीका के इन पांच खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा।

भारत बनाम अफ्रीका हेड टू हेड मैच:

भारत और अफ्रीका के बीच टी-20 में हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों ने अब तक आपस में कुल 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान भारत को 13 मैचों में जीत मिली जबकि दक्षिण अफ्रीका के खाते में 9 जीत रही है, तो वहीं एक मैच का रद्द हुआ और उसका परिणाम नहीं निकल सका था। यह दोनों टीमें साल 2006 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने हुई थीं। वहीं टी20 विश्व कप की बात करें तो इसमें भी भारतीय टीम का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अब तक 5 मैच खेले गए जिनमें से भारत ने 4 मैच जीते हैं। जबकि अफ्रीका ने सिर्फ एक मैच जीता है। अब देखना होगा कि आज के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कौनसी टीम बाजी मारती है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story