×

T20 World Cup 2022 IND vs SA: विश्व कप में कल भारत और अफ्रीका के बीच भिड़ंत, जानें दोनों टीम के बीच के आंकड़े

T20 World Cup 2022 IND vs SA: आज की इस रिपोर्ट में बात करेंगे हेड टू हेड मैच, अंक तालिका में दोनों टीम की स्थिती और विश्व कप में भारत और अफ्रीका की मैच भिड़ंत रिकॉर्ड आदि के बारे में।

Prashant Dixit
Published on: 29 Oct 2022 2:46 PM GMT
T20 World Cup 2022 IND vs SA
X

T20 World Cup 2022 IND vs SA (Social Media)

T20 World Cup 2022 IND vs SA Match 30 October 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कल भारतीय क्रिकेट टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी। भारतीय टीम ने अब तक दो मैच खेले दोनों मुकाबलों में ही टीम ने जीत दर्ज की है। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर होगा जहां पर तेज़ गेंदबाजों को फायदा रहता है। मैच भारतीय समयानुसार 4:30 बजे शुरू होगा। आज की इस रिपोर्ट में बात करेंगे हेड टू हेड मैच, अंक तालिका में स्थिती और विश्व कप में भारत और अफ्रीका की मैच भिड़ंत आदि के बारे में।

IND और SA की अंक तालिका में स्थिती

कल विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप में मैच खेला जाना है। अभी अंक तालिका में भारत पहले स्थान पर दो में से दो जीत से 4 अंक लेकर और +1.425 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम दो मैच से एक मैच जीती और एक मैच रद्द हुआ जिस कारण टीम 3 अंक लेकर +5.200 का नेट रन रेट लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है।

भारत बनाम अफ्रीका हेड टू हेड मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आपस में कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान भारत को 13 मैचों में जीत मिली जबकि दक्षिण अफ्रीका के खाते में 9 जीत रही है, तो वहीं एक मैच का रद्द हुआ और उसका रिज़ल्ट नहीं निकल सका था। यह दोनों टीमें साल 2006 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने हुई थीं।

टी20 विश्व कप में भारत बनाम अफ्रीका

वहीं टी20 विश्व कप की बात करें तो इसमें भी भारतीय टीम का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अब तक 5 मैच खेले गए जिनमें से भारत ने 4 मैच जीते हैं। जबकि अफ्रीका ने सिर्फ एक मैच जीता है। यह मैच दक्षिण अफ्रीका ने 2009 के विश्व कप में जीता और उस के बाद से भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

भारत की नजर लगातार तीसरी जीत पर

टी20 विश्व कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। जिसमे भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा ब्रिगेड ने अपने पहले 2 मुकाबले जीत लिए है। पहले भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया और फिर नीदलैंड को 56 रन से मात दी थी। अब कल 30 अक्टूबर रविवार को अफ्रीका के खिलाफ़ मैच खेला जाना है। जिस मैच को जीतकर के भारत लगातार तीसरा मैच जीतना चाहेगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story