T20 World Cup 2022: विश्व कप के सेमी फाइनल में जाने के लिए न्यूजीलैंड-आयरलैंड में भिड़ंत, जानें मैच डिटेल्स

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 में आज एडिलेड के मैदान पर न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच के नतीजे के बाद सेमीफाइनल की पहली टीम की तस्वीर बहुत हद तक साफ हो जाएगी।

Prashant Dixit
Published on: 4 Nov 2022 3:39 AM GMT
T20 World Cup 2022 NZ vs IRE Match
X

T20 World Cup 2022 NZ vs IRE Match (Social Media)

T20 World Cup 2022: विश्व कप में शुक्रवार को एडिलेड के मैदान पर न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के नतीजे के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। भारत में भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह मैच बहुत हद तक ग्रुप 1 में पहली सेमी फाइनल टीम की तस्वीर को साफ कर देगा। आज की इस रिपोर्ट में बात करेंगे मैच डिटेल्स, लाइव प्रसारण और संभावित प्लेइंग 11 की।

NZ vs IRE मैच की पूरी डिटेल्स

विश्व कप 2022, सुपर-12 में न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड का मुकाबला शुक्रवार 4 नवंबर को खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा तो टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले सुबह 9 बजे होगा। तो वहीं न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड के बीच यह मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

NZ और IRE मैच का लाइव प्रसारण

टी20 विश्व कप 2022 के सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड मैच का इसी चैनल पर होगा। डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लुत्फ ले सकते हैं। जबकि न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड के बीच मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर की जाएगी।

NZ और IRE की संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 - केन विलियमसन (कप्तान), डेवन कॉनवे, फिन एलेन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।

आयरलैंड की प्लेइंग 11 - एंड्रू बैलबर्नी (कप्तान), लोरकान टकर, हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, सिमी सिंह, कर्टिस कैम्फर, मार्क अडेयर, जोशुआ लिटिल और बैरी मैकार्थी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story