×

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप से पहले जानें कप्तान रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर

T20 World Cup 2022 Latest Update: इस विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा पर फैंस की नजरें रहने वाली है।

Prashant Dixit
Published on: 20 Oct 2022 12:31 AM GMT (Updated on: 20 Oct 2022 2:00 PM GMT)
T20 World Cup 2022 Rohit Sharma T20 Career
X

T20 World Cup 2022 Rohit Sharma T20 Career (Social Media)

T20 World Cup 2022 Rohit Sharma Career: इस बार टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में हो चुकी हैं, जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 नवम्बर को खेला जाना है। वहीं भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी। इस मैच से पहले पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस का जोश सातवें आसमान पर है। इस विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर फैंस की नजरें रहने वाली है। आज की इस रिपोर्ट में बात करेंगें रोहित शर्मा के टी20 करियर के बारें में।

रोहित शर्मा का अबतक टी20 करियर

भारतीय टीम के बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के टी20 करियर की बातें करें तो उन्होंने अब तक कुल 142 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलें है। जिसमें रोहित शर्मा ने 32 के औसत और 140.59 के स्ट्राइक रेट से 3,737 रन बनाएं है। वह इस दौरान 17 बार नाबाद भी वापस पवेलियन लौटें है। जबकि 4 शतक और 28 अर्धशतक रोहित शर्मा के बल्ले ने इस दौरान निकलें है। रोहित शर्मा ने 142 मैच में 178 छक्के औऱ 337 चौकें लगाने का काम भी किया है। जबकि रोहित शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में 1 विकेट भी दर्ज है।

सभी विश्व कप का हिस्सा यह दो खिलाड़ी

इस बार टी20 विश्व कप 2022 का 8वें संस्करण का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। जिस विश्व कप में दो ऐसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो इससे पहले, हुए सातों विश्व कप खेले हैं। इसमें बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं। रोहित शर्मा 2007 से 2021 तक हुए सभी 7 टी20 विश्व कप में 15 साल भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। उन्होंने इन सातों विश्व कप में कुल 33 मैच खेले और जो भारत की तरफ से सबसे अधिक भी हैं। इसी तरह से बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन भी अपनी टीम के 2007 से 2021 तक टीम के सदस्य रहे है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story