×

T20 World Cup 2022 NZ vs SL: आज विश्व कप की सेमीफाइनल रेस के लिए न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच भिड़ंत

T20 World Cup 2022 NZ vs SL: आज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मौजूदा एशिया कप खिताब जीतने वाली श्रीलंका की टीमें विश्व कप के 27वें मुकाबले में शनिवार 29 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे से आमने सामने होंगी। यह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।

Prashant Dixit
Published on: 29 Oct 2022 7:56 AM GMT
T20 World Cup 2022 NZ vs SL Match
X

T20 World Cup 2022 NZ vs SL Match (Social Media)

T20 World Cup 2022 NZ vs SL: आज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मौजूदा एशियाई खिताब जीतने वाली श्रीलंका की टीमें विश्व कप के 27वें मुकाबले में शनिवार 29 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे से आमने सामने होंगी। यह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। इस ग्रुप A में इस समय चार टीमों के एक समान तीन-तीन अंक हैं।

सभी का नेट रन रेट अलग अलग है। ऐसे में इस मुकाबले को जीतकर न्यूजीलैंड की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। तो वहीं इस मैच को जीतकर के श्रीलंका की टीम के पास अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का शानदार अवसर है।

टी20 विश्व कप 2022 की सेमीफाइनल रेस

न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन विश्व कप में अब तक अच्छा रहा है। एक मैच बारिश के कारण न्यूजीलैंड टीम का रद्द हो गया था। पहले मैच में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को एकतरफा अंदाज में हराया था। कीवी टीम ने 2 में से 1 मैच जीता और +4.450 नेट रन रेट के साथ अभी अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। इस मैच को न्यूजीलैंड जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंच जाएगी। अभी न्यूजीलैंड के 3 अंक है।

श्रीलंका - श्रीलंका टीम ने पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ 9 विकेट से जीता। जबकि दूसरा मैच 7 विकेट के बड़े अंतर से हार गई थी। यह श्रीलंकाई टीम 2 अंकों के साथ अभी पांचवें स्थान पर है। इस टीम का नेट रन रेट +0.450 है। इस मैच में अगर श्रीलंका हारती तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बहुत मुश्किल हो जाएगा। इस कारण एशिया कप 2022 की खिताब विजेता टीम हर हाल में यह मैच जीतना चाहेंगी।

SL और NZ की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11 - पाथुम निसंका, कुसाल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वणिंदो हसारंगा, चमीका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, प्रमोद मदुशन, महीश तीक्षणा।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11 - फिन एलेन, डिवॉन कॉनवे (विकेट कीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनेर, टिम साउथी, ल्योकी फर्ग्युसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story