×

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने खेली श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी, अब तक लगे इतने शतक

T20 World Cup 2022 New Zealand vs Sri Lanka: टी20 विश्व कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहा है। आज एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत हो रही है।

Prashant Dixit
Published on: 29 Oct 2022 11:20 AM GMT
T20 World Cup 2022 Glenn Phillips
X

T20 World Cup 2022 Glenn Phillips (Social Media)

T20 World Cup 2022 New Zealand vs Sri Lanka: टी20 विश्व कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहा है। आज एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत हो रही है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और श्रीलंका के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा। इस कीवी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और एक समय टीम ने 3 विकेट 4 ओवर में ही गवां दिया थें। उसके बाद टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली और टीम को संकट से बाहर निकाला है।

ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी

इस टी20 विश्व कप 2022 का पहला शतक अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इस टूर्नामेंट का दूसरा शतक कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ आज निकला है। यही नहीं इस सीजन में वो न्यूजीलैंड की तरफ से इस विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए ह। इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने 61 गेंदों पर 4 छक्कों व 10 चौकों की मदद से अपना शतक चौके के साथ पूरा किया। जबकि कुछ 64 गेंद में 104 रन की पारी खेली है।

टी20 विश्व कप का पहला शतक

इस टी20 विश्व कप में यह ग्लेन फिलिप्स का पहला शतक है, तो वहीं यह उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का दूसरा शतक रहा है। न्यूजीलैंड की तरफ से अगर टी20 विश्व कप में शतक लगाने की बात करें तो इसमें पहला नाम ब्रैंडन मैकुलम का आता है, जिन्होंने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन की पारी खेली थी। अब 10 साल के बाद किसी कीवी बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में शतकीय पारी खेलने का काम किया है।

टी20 विश्व कप में अबतक शतक

ग्लेन फिलिप्स अब टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल टॉप पर हैं। जिन्होंने दो बार शतक लगाए और वह दो शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज भी हैं। इनके अलावा जोस बटलर, सुरेश रैना, ब्रेंडन मैकुल्लम समेत कुल 10 खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। तो वहीं ग्लेन फिलिप्स के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 रनों की पारी खेली थी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story