×

PAK vs ENG: 2016 में स्टोक्स बने थे इंग्लैंड के लिए 'विलेन', आज अपनी टीम को जीत दिला बने हीरो

T20 World Cup 2022 PAK vs ENG : एक बार फिर से बेन स्टोक्स ने साबित कर दिया है कि वह दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर में क्यों शुमार हैं। बेन स्टोक्स ने आज पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 13 Nov 2022 12:51 PM GMT
Ben stokes as villian
X

Ben stokes (Image: Social Media)

T20 World Cup 2022 PAK vs ENG Ben stokes: एक बार फिर से बेन स्टोक्स ने साबित कर दिया है कि वह दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर में क्यों शुमार हैं। बेन स्टोक्स ने आज पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेल ना सिर्फ इंग्लैंड को जीत दिलाई बल्कि वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। स्टोक्स के शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड एक बार फिर से T20 वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा।

बेन स्टोक्स ने आज शानदार पारी खेल हीरो वाला रोल प्ले किया है लेकिन 2016 में बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टीम का विलेन कहा गया था। दरअसल साल 2016 में भारत की मेजबानी में आईसीसी विश्व टी20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला को शायद ही कोई भुला होगा, जब बेन स्टोक्स के आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट ने 4 छक्के जड़ इंग्लैंड के मुंह से जीत को छिन लिया था। बता दें विश्व टी20 खिताब के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को जीत के लिए महज 19 रनों की दरकार थी। जहां इंग्लैंड की जीत साफ साफ नजर आ रही थी वहीं बेन स्टोक्स के ओवर के बाद सब कुछ बदल गया। इंग्लैंड जीती हुई मैच भी हार गई थी।

कार्लोस ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स के ओवर में चार गेंदों में चार छक्के जड़ इंग्लैंड को विश्व विजेता बनने से रोक दिया। जिसके बाद ना सिर्फ इंग्लैंड टीम के फैंस का दिल टूटा बल्कि बेन स्टोक्स मैदान में ही अपनी आंखों से आंसू बहाने लगे। बेन स्टोक्स पर इस मैच का इतना गहरा असर हुआ कि वो इस मैच के चार दिन बाद भी वो सदमें में थे। बेन स्टोक्स को इस मैच के बाद काफी ट्रोल किया गया और उन्हें विलेन भी कहा गया।

लेकिन आज जिस तरह से बेन स्टोक्स ने पाकिस्तानी बॉलर्स को धोया है उसके बाद बेन स्टोक्स की इस पारी को काफी सालों तक याद किया जाएगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम पहले कुछ ओवर्स में खराब स्थिति में थी। पाकिस्तान के बॉलर शाहीन और रउफ ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन बाद में पाक टीम में दूसरे गेंदबाज इस लय को बरकरार नहीं रख सके। वहीं इंग्लैंड की टीम को बेन स्टोक्स ने संभाला और जीत दिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठाई और शानदार बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप 2022 का विजेता अपनी टीम को बना दिया। स्टोक्स ने 47 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का की मदद से शानदार अर्धशतक बना डाला। स्टोक्स की खुशी उनके चेहरे पर नजर आई। एक बार फिर बेन स्टोक्स आज विलेन से हीरो बन गए हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story