×

T20 world cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 में हिस्सा लेंगे ये 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, देखें लिस्ट में नाम

T20 World Cup 2022: इस बार टी20 विश्वकप का आयोजन 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है।

Prashant Dixit
Published on: 10 Oct 2022 3:04 PM GMT
T20 World Cup 2022 Dinesh Karthik
X

T20 World Cup 2022 Dinesh Karthik (image social media)

T20 World Cup 2022: क्रिकेट के महाकुंभ यानी की टी20 विश्वकप में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस बार टी20 विश्वकप का आयोजन 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है। टी20 विश्वकप 2022 में एक बार फिर से भारतीय टीम अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कई उम्रदराज खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे और जिनका यह आखिरी टी20 विश्वकप भी साबित हो सकता है। इन खिलाडियों ने दिखाया हैं, कि प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह बनाई जा सकती है।

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में आरसीबी टीम की तरफ से शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम में जगह बनाई। तब से वह भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े फिनिशर बनकर उभरे और खेल रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई बार मैच जिताए हैं। वह अभी 37 साल 130 दिन के हैं।

डेविड वॉर्नर (David Warner)

डेविड वॉर्नर की गिनती ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक खिलाड़ियोत में होती है। वह जब अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी क्रम की अपने तेज आक्रामण से धज्जियां उड़ा सकते हैं। वह अभी 35 साल 347 दिन के हो गए हैं। पिछले टूर्नामेंट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम को पहला टी20 खिताब जितवाया था।

शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan)

इस बार टी20 विश्वकप 2022 में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अपनी टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वह 35 साल और 199 दिन के हैं। तो वहीं अपनी टीम के लिए शाकिब अल हसन ने 102 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2061 रन और 122 विकेट हासिल किए हैं।

मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill)

न्यूजीलैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदलने के लिए जानें जाते हैं। वह टी20 फॉर्मेट में तो और ज्यादा ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं। इस बार तो ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर उनके पास खेलने का अपार अनुभव भी है। मार्टिन गुप्टिल अभी 36 साल और 9 दिन के हैं।

मोहम्मद नबी (Muhammad Nabi)

इस बार विश्वकप अफगानिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद नबी की उम्र 37 साल 281 दिन है। वह इस बार टी20 विश्वकप 2022 में सीधे क्वालिफाई करने वाली आठ टीमों में से सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए अब तक 101 टी20 मुकाबले खेले जिनमें 1669 रन बनाए हैं। इस बार उनको टीम से अच्छे प्रर्दशन की उम्मीद होगी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story