×

T20 World Cup: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महा रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा, सचिन-विराट और धोनी तक नहीं कर पाए अपने नाम

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में उतरेंगे तो वह एक बड़ा महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है।

Prashant Dixit
Published on: 2 Nov 2022 7:49 AM GMT (Updated on: 2 Nov 2022 12:00 PM GMT)
T20 World Cup 2022 Rohit Sharma Record
X

T20 World Cup 2022 Rohit Sharma Record (Social Media)

T20 World Cup 2022 Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में उतरेंगे तो वह एक बड़ा महारिकॉर्ड बना सकते है। रोहित शर्मा ये रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज होंगे और वहीं दुनिया के दूसरे खिलाड़ी होंगे। आपको बता दें कि इस रिकॉर्ड को आज तक सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज भी अपने नाम नहीं कर पाए है।

इस रिकॉर्ड के करीब कप्तान रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने इस रिकॉर्ड के साथ ही बड़े-2 धुरंधरों को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा अगर आज एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 के मैच में 4 छक्के जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित के नाम फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 496 छक्के हैं।

विश्व के सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल - वेस्टइंडीज - 553 छक्के

रोहित शर्मा - भारत - 496 छक्के

शाहिद अफरीदी - पाकिस्तान - 476 छक्के

ब्रेंडन मैक्कुलम - न्यूजीलैंड - 398 छक्के

मार्टिन गप्टिल - न्यूजीलैंड - 383 छक्के

महेंद्र सिंह धोनी भारत - 359 छक्के

भारत और दुनिया सर्वाधिक छक्के जड़ने

कप्तान रोहित शर्मा 4 छक्के और लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 553 छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं। क्रिस गेल के बाद रोहित शर्मा 500 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज होंगे।

भारत के सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा - 496 छक्के

महेंद्र सिंह धोनी - 359 छक्के

विराट कोहली - 264 छक्के

सचिन तेंदुलकर - 264 छक्के

युवराज सिंह - 251 छक्के

सौरव गांगुली - 247 छक्के

वीरेंद्र सहवाग - 243 छक्के

दिग्गज भी नहीं कर पाए यह कमाल

सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह व वीरेंद्र सहवाग जैसे महान भारतीय बल्लेबाज अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 500 छक्के जड़ने का कारनामा नहीं कर पाए हैं। वहीं, मौजूदा समय में भारत के बल्लेबाज विराट कोहली इस महारिकॉर्ड से बहुत दूर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में 359 छक्के लगाए हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story