×

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के लिए टी20 विश्वकप में इस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन

T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होगा। टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें, तो उसमें मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे ऊपर है।

Prashant Dixit
Published on: 9 Oct 2022 10:28 AM GMT
Indian captain Rohit Sharma
X

Indian captain Rohit Sharma (social media)

T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होगा। इस विश्पकप में भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है। टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो उसमें श्रीलंका के महेला जयवर्धने शिखर पर है। जबकि भारतीय खिलाड़ी की बात करें, तो मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे ऊपर है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप के सभी संस्करणों में भाग लिया हैं। उन्होंने भारत के लिए लगातार सात टी-20 वर्ल्ड कप खेले और इस बार भी खेलने वाले हैं। रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक 2007 विश्वकप विजेता टीम के हिस्सा रहे है। रोहित ने इन सात संस्करणों में 33 मुकाबलो में हिस्सा लिया है। जिसमें उन्होंने 38 से अधिक की औसत और 131 के स्ट्राइक रेट से 847 रन बनाएं हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli)

दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप के चार संस्करणों में हिस्सा लिया हैं। जिनमें विराट कोहली ने 21 मैचों में लगभग 77 की शानदार औसत और करीब 130 की स्ट्राइक रेट से 845 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 10 अर्धशतकीय पारियां खेली है। जो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक अर्धशतकीय पारियां हैं।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

टी20 विश्वकप में भारत की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। जबकि वहीं विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में युवराज सिंह तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 31 मैचों में 593 रन बनाए हैं, युवराज सिंह ने टी20 विश्वकप में 4 अर्धशतक लगाए हैं। वह भारत की 2007 टी20 विश्वकप विजेता और 2011 की वनडे विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story