×

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप के सुपर 12 में पहुंची ग्रुप A से यह दो टीमें, जानें दोनों का अबतक का सफर

T20 World Cup 2022 Latest Update: टी20 विश्व कप के ग्रुप A के सभी मैच होने के बाद श्रीलंका और नीदरलैंड ने सुपर 12 में प्रवेश कर लिया है।

Prashant Dixit
Published on: 20 Oct 2022 2:10 PM GMT
T20 World Ctp 2022 SL and NED Team
X

T20 World Ctp 2022 SL and NED Team (Social Media)

T20 World Cup 2022 Latest Update: आज 20 अक्टूबर तक टी20 विश्व कप 2022 में कुल 10 मैच खेलें जा चुके है। इन 10 मैच के बाद ग्रुप A के सभी मैच पूरे हो गए जबकि ग्रुप B में सभी दो मैच शेष बचें है। इन दोनों ग्रुप में मौजूद 8 टीम में से 4 टीम सुपर 12 में प्रवेश करेंगी। अब ग्रुप A के सभी मैच होने के बाद श्रीलंका और नीदरलैंड ने सुपर 12 में प्रवेश कर लिया है। जबकि ग्रुप A से नामीबिया और यूएई की टीम सुपर 12 में प्रवेश नहीं कर पाई है।

श्रीलंका की टीम का सफर

एशिया कप 2022 की खिताब विजेता टीम श्रीलंका सीधे विश्व कप में प्रवेश नहीं कर पाई थीं। जिसके लिए उसे ग्रुप स्टेज के मैच खेलने पड़े है। अपने ग्रुप A में श्रीलंका की टीम सबसे ऊपर 3 मैच में से 2 जीत कर रही है। पहले मैच में श्रीलंका को 55 रन से नामीबिया के हाथों हार मिली थी। दूसरे मैच में यूएई को 79 रन से हराया तो वहीं तीसरे मैच में नीदरलैंड को आज 16 रन से हराया था। जबकि उसके बाद फिर श्रीलंका ने जोरदार वापसी करके लगातार दो मैच जीतकर 4 अंक के साथ सुपर 12 में प्रवेश किया है।

नीदरलैंड की टीम का सफर

टी20 विश्व कप 2022 के पहले मैच में नीदरलैंड की टीम ने यूएई को 3 विकेट से हराया था। जबकि दूसरे मैच में नीदरलैंड की टीम ने ही नामीबिया को 5 विकेट से हराकर के 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। जबकि नीदरलैंड को तीसरे मैच में श्रीलंका के हाथों ही आज ही 16 रन से हार मिली और टीम ग्रुप A में दूसरे स्थान पर 4 अंक के साथ रहकर के सुपर 12 के लिए क्वालीफाई किया है। इस ग्रुप A में श्रीलंका +0.667 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि नीदरलैंड -0.162 नेट रन रेट होने के कारण दूसरे स्थान पर रहा है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story