×

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में ये चार बल्लेबाज बना सकते सबसे ज्यादा रन, एक भारतीय भी लिस्ट में शामिल

T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप का आगाज 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हो रहा है। भारत समेत सभी टीमों ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

Prashant Dixit
Published on: 11 Oct 2022 1:22 AM GMT
T20 World Cup 2022 David Warner
X

T20 World Cup 2022 David Warner (image social media)

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। भारत समेत सभी टीमों ने अब तक टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार मेजाबन देश ऑस्ट्रेलिया अपनी घरेलू जमीन पर खिताब को बचान के उतरेगा। वहीं भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें भी तो इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए मैदान पर होगी। आज हम इस लेख में बात करेंगे ऐसे 5 खिलाड़ियों की जो टी20 विश्व कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

डेविड वॉर्नर (David Warner)

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। इसके अलावा भी डेविड वॉर्नर आईपीएल समेत कई लीगों में खेलते रहते है। इस फॉर्मेट में डेविड वॉर्नर के आंकड़े शानदार हैं। 2021 की चैंपियन अपने इस शानदार बल्लेबाजी से टी20 विश्व कप 2022 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के होने के कारण वहा की पिचों का फायदा मिलने के कारण इस बार विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बना सकते है।

मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan)

पाकिस्तान के विकेटकीपर और बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान टी20 फॉर्मेट में खूब रन बनाते हैं। आपको बता दें, एशिया कप 2022 में मोहम्मद रिजवान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान मोहम्मद रिजवान के स्ट्राइक रेट पर काफी सवाल भी उठे थें। पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने मोहम्मद रिजवान के स्ट्राइक रेट को टी20 फॉर्मेट के लिए सही नहीं बताया है। मोहम्मद रिजवान पर टी20 विश्व कप 2022 में अपनी टीम को शानदार शुरूआत देने की जिम्मेदारी देंने के साथ इस बार विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock)

दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक सीमित ओवर फॉर्मेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में एक रहे हैं। उन्होंने आईपीएल और बाकी लीग में बल्लेबाजी से बल्ले से खूब रन निकले हैं। टी20 विश्व कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका अपने इस अनुभवी खिलाड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है। फैफ डु प्लेसी के रिटायरमेंट के बाद क्विंटन डिकॉक मौजूदा साउथ अफ्रीकी टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में एक हैं। इस बार क्विंटन डिकॉक भी सबसे ज्यादा रन बना सकते है।

विराट कोहली (Virat Kohli)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला लंबे वक्त से खामोश होने के बाद एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन के साथ बोला है। एशिया कप 2022 के 5 मैचों में विराट कोहली ने 276 रन बनाए और एशिया कप 2022 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली। आईसीसी टूर्नामेंट में विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं। इस बार विश्वकप में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन सकते है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story