×

T20 World Cup 2022: वेस्ट इंडीज ने दिया जिम्बाब्वे को 154 रन का लक्ष्य, सिकंदर रजा ने झटके 3 विकेट

T20 World Cup 2022: आज टी20 विश्व कप में पहले राउंड के आठवें मैच में वेस्टइंडीज का सामना ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होबार्ट में है। आपको बता दें, पहले मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को 42 रन से हराया था।

Prashant Dixit
Published on: 19 Oct 2022 8:24 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2022 10:00 AM GMT)
T20 World Cup 2022 WI vs ZIM
X

T20 World Cup 2022 WI vs ZIM (Social Media)

T20 World Cup 2022: आज टी20 विश्व कप में पहले राउंड के आठवें मैच में वेस्टइंडीज का सामना ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होबार्ट में है। आपको बता दें, पहले मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को 42 रन से हराया था। जिसके बाद दो बार की टी20 विश्व कप विजेता टीम को इस विश्व कप के मुख्य मैच के लिए बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी भी है। वहीं दूसरी तरफ ज़िम्बाब्वे ने आयरलैंड को पहले मैच में हराया था। जिसके बाद उसकी नज़रें लगातार दूसरी जीत के साथ सुपर 12 में पहुंचने पर होगी।

वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट इंडीज की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर के 153 रन बनाए है। आज वेस्ट इंडीज के लिए यह मैच करो और मरो का था। टीम के लिए जॉनसन चार्लस ने सबसे ज्यादा 36गेंद में 45 रन बनाए जबकि दूसरा सबसे ज्यादा रन रोवमन पॉवेल ने 21 गेंद में 28 रन बनाए। जबकि जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 19 रन देकर के 3 विकेट झटके, तो वहीं ब्लेसिंग मुज़राबानी ने 4 ओवर में 38 रन खर्च करके 2 विकेट झटके है।

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन - निकोलस पूरन (कप्तान), एविन लुईस, शमारह ब्रुक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, अल्ज़ारी जोसेफ, ओडीन स्मिथ और अकील होसैन।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन - क्रेग एर्विन (कप्तान), रेगिस चकाब्वा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, वेस्ली मैधेवेरे, शॉन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, टेंडाई चटारा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, ल्यूक जोंग्वे और रिचर्ड एनगार्वा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story