×

T20 World Cup 2022: स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे को दिया 133 रन का लक्ष्य, जीतने वाली टीम करेंगी सुपर 12 प्रवेश

T20 World Cup 2022 ZIM vs SCO Match live Update: टी20 विश्व कप में आज ग्रुप बी में 12वां मैच स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे के बीच होबार्ट खेला जा रहा है।

Prashant Dixit
Published on: 21 Oct 2022 8:41 AM GMT (Updated on: 21 Oct 2022 9:51 AM GMT)
T20 World Cup 2022 Zimbabwe vs Scotland
X

T20 World Cup 2022 Zimbabwe vs Scotland Match  (Social Media)

T20 World Cup 2022 ZIM vs SCO Match Live Update: टी20 विश्व कप 2022 में आज ग्रुप बी में 12वां मुकाबला स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे के बीच होबार्ट खेला जा रहा है। इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के दो-दो अंक हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सुपर 12 में पहुंच जाएगी।

जिसके चलते यह मैच बड़ा ही रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है। अभी इसी ग्रुप के वेस्ट इंडीज बनाम आयरलैंड मैच में आयरलैंड की टीम ने बड़ा उलट फेर करते हुए दो बार की टी20 खिताब विजेता टीम वेस्ट इंडीज को हराकर के टी20 विश्व कप के सुपर 12 से बाहर कर दिया है।

जिम्बाब्वे vs स्कॉटलैंड टी20 प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे प्लेइंग 11 - क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

स्कॉटलैंड प्लेइंग 11 - जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, कैलम मैकलियोड, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ और ब्रैड व्हील।

जिम्बाब्वे व स्कॉटलैंड टीम की स्क्वाड

जिम्बाब्वेकी पूरी टीम - क्रेग एर्विन (कप्तान), रयान बर्ल, रेजिस चकबवा, तेंदई चटारा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुंबा और सीन विलियम्स।

स्कॉटलैंड की पूरी टीम - रिची बेरिंग्टन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, जॉश डेवी, क्रिस ग्रीव्स, हमजा ताहिर, माइकल जोंस, माइकल लीस्क, कैलम मैक्लाओड, ब्रैंडन मैक्कलन, जॉर्ज मंसी, साफ्यान शरीफ, क्रिस सोल, क्रेग वॉलेस, मार्क वॉट और ब्रैड व्हील।

पहली पारी में स्कॉटलैंड की टीम

आज पहले टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 5 रन पर ही गिर गया। उसके बाद भी टीम ने अच्छा खेल दिखाया। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर की बल्लेबाज़ी के बाद 6 विकेट खोकर के 132 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 133रन का आसान लक्ष्य रखा है। टीम के लिए जॉर्ज मुंसी ने सबसे ज्यादा 51 गेंद में 54 रन बनाए, तो वहीं कैलम मैकलियोड ने 26 गेंद में 25 रन बनाए। जबकि तेंदई चतरा ने 4 ओवर की गेंदबाजी के बाद 2 विकेट लिए और सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 20 रन देकर के 1 विकेट झटका है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story