×

T20 World Cup: Ireland की जीत ने फिर से दोहराया इतिहास, क्या टीम इंडिया ही बनेगी T20 चैम्पियन

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं अंक तालिका में भी काफी फेरबदल देखने को मिला है। आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 27 Oct 2022 8:29 AM GMT
T20 World Cup Match
X

T20 World Cup 2022 (Image: Social Media)

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं अंक तालिका में भी काफी फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल पिछले मैच में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के मुकाबले में आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया। अब ऐसा माना जा रहा है कि आयरलैंड की जीत के बाद एक बार फिर से इतिहास दोहरा रहा है।

दरअसल आयरलैंड और इंग्लैंड (IRE vs ENG) के बीच हुए मैच में बारिश के कारण ICC टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड ने इंग्लैंड को पांच रन से हराया। दरअसल साल 2011 और 2022 वर्ल्ड कप में संयोग बनने का सिलसिला जारी है। तब 2011 में भारत ने टूर्नामेंट का खिताब जीता था। अब भी टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन सकती है।

2011 में आयरलैंड ने इंग्लैंड पर जीत हासिल की थी

दरअसल भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। उस वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसा हुआ था जो काफी रोमांचक रहा था। बता दे साल 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया था। दरअसल बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 327 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में आयरलैंड ने 25वें ओवर में 111 रनों पर 5 विकेट खो दिए लेकिन फिर केविन ओब्रायन क्रीज पर उतरे और जो हुआ वो किसी ने सोचा नहीं था। दरअसल 50 गेंदों पर शतक लगाने वाले ओब्रायन ने 63 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी की मदद से आयरलैंड ने मैच को आखिरी ओवर में 3 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

भारत का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से प्रैक्टिस मैच

इस साल यानी 2022 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के दो प्रैक्टिस मैच थे, पहला ऑस्ट्रेलिया और दूसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ। ठीक साल 2011 वर्ल्ड कप से पहले भी ऐसा ही था। उस वर्ल्ड कप में भी भारत का पहला वॉर्म अप मैच ऑस्ट्रेलिया और दूसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ था। फिर इसके बाद नीदरलैंड्स से मुकाबला हुआ था। वहीं इस बार भी नीदरलैंड्स की टीम भारत के ग्रुप में है। साल 2011 में भी नीदरलैंड्स भारत के ग्रुप में ही था। इसके साथ ही साल 2011 में ओरियो लॉन्च हुआ था और इस बार वर्ल्ड कप से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर ओरियो लॉन्च करते हुए कहा था कि यही भारत को जीत दिलाएगा। अब इस तरह के लगातार बन रहे ऐसे संयोग इस ओर इशारा करते हैं कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 को अपने नाम कर सकती है। इस बार टीम इंडिया के प्रदर्शन भी अब तक शानदार रहे हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story