×

T20 World Cup: धोनी को पछाड़ नया रिकॉर्ड बनाएंगे रोहित, लगातार सातवां T20 विश्व कप खेलने वाले पहले भारतीय होंगे हिटमैन

T20 World Cup: 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान में उतरने के साथ ही हिटमैन रोहित शर्मा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। कौन-सा? आइए जानते है इसके बारे में...

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman TiwariPublished By Chitra Singh
Published on: 20 Oct 2021 7:26 AM GMT
Rohit Sharma-Mahendra Singh Dhoni
X

रोहित शर्मा-महेंद्र सिंह धोनी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

T20 World Cup: पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस पर T20 विश्व कप (T20 Vishva Cup 2021) का खुमार चढ़ने लगा है। T20 विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को करेगा। इस मैच का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है क्योंकि इस दिन भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच मुकाबला (India vs Pakistan) होना है। 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान में उतरने के साथ ही हिटमैन रोहित शर्मा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड (Rohit Sharma Ka Record) दर्ज हो जाएगा। वे भारत की ओर से लगातार सात T20 विश्व कप खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का कहना है कि भारत की ओर से हिटमैन रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। इस दिन रोहित शर्मा भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड (Mahendra Singh Dhoni ka record) तोड़ेंगे। धोनी ने भारत की ओर से लगातार छह T20 विश्व कप मैच खेले हैं।

पूर्व कप्तान धोनी से निकल जाएंगे आगे

धोनी इस बार भी टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं मगर इस बार उनकी भूमिका बदली हुई है। वे इस बार टीम इंडिया के मार्गदर्शक के रूप में हैं ताकि बड़े मैचों में टीम और टीम में शामिल खिलाड़ियों की मदद कर सकें। 34 वर्षीय रोहित शर्मा 2007 के T20 वर्ल्ड कप से लगातार टीम में बने हुए हैं और इस बार उनका यह सातवां T20 विश्व कप होगा। इसके साथ ही रोहित धोनी के सर्वाधिक 33 विश्वकप मैच खेलने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

रोहित शर्मा- धोनी (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

रोहित ने अभी तक विश्व कप के 28 मैच खेले हैं। धोनी ने सभी विश्व कप मैच टीम के कप्तान के रूप में ही खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने 20 में जीत हासिल की है जबकि 11 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। विश्व कप मैचों में रोहित ने 673 रनों का योगदान किया है जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। रन बनाने के मामले में वे कप्तान विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

छह और खिलाड़ियों का सातवां विश्वकप

वैसे रोहित के अलावा दुनिया की अन्य टीमों में शामिल छह और क्रिकेटरों का भी यह सातवां विश्वकप होगा। इनमें बांग्लादेश के सर्वाधिक 3 खिलाड़ी शामिल हैं। बांग्लादेश के जो तीन खिलाड़ी सातवां विश्वकप खेल रहे हैं उनमें शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम और महमुदुल्लाह शामिल हैं। वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल और ब्रावो का यह सातवां विश्वकप होगा जबकि पाकिस्तान की ओर से एकमात्र शोएब मलिक अपने सातवें विश्वकप में हिस्सा लेंगे। वैसे भारत की ओर से रोहित शर्मा लगातार सातवां विश्वकप खेलने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।

युवराज का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

रोहित शर्मा इस विश्व कप के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए विश्व कप के 28 मैचों में 24 छक्के लगाएं हैं। भारत की ओर से विश्व कप मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह (yuvraj singh ka record) के नाम दर्ज है जिन्होंने सर्वाधिक 33 छक्के जड़े हैं। यदि इस विश्वकप के दौरान रोहित शर्मा 10 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वे युवराज सिंह से आगे निकल जाएंगे। वैसे पूरी दुनिया के स्तर पर देखा जाए तो यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है जो अभी तक 60 छक्के जड़ चुके हैं।

रोहित शर्मा- युवराज सिंह (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

3000 का आंकड़ा भी ज्यादा दूर नहीं

मौजूदा विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा एक और बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में 3000 रन पूरे करने से 146 रन दूर हैं। माना जा रहा है कि इस विश्वकप के दौरान ही वे इस मुकाम को भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अभी तक 111 T20 मैचों में 2864 रन बनाए हैं। विश्व कप के दौरान वे यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

वैसे T20 मैचों में अगर उन्होंने यह कमाल दिखाया तो वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे। टीम इंडिया की ओर से कप्तान विराट कोहली पहले ही 3000 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। कोहली अभी तक 3159 रन बना चुके हैं। रोहित टीम इंडिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने देश के लिए 100 या उससे अधिक टी-20 मुकाबले खेले हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story