TRENDING TAGS :
IND vs AFG 3rd T20I Highlights: भारत ने दूसरे सुपर ओवर में दर्ज की जीत, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
IND vs AFG 3rd T20I Highlights: 3 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज 17 जनवरी को खेला गया। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी टी20 सीरीज के लिए टीम में वापस आए, साथ ही वर्ल्ड कप से पहले टी 20 सीरीज पर जीत हासिल करने में सफल रहे।
IND vs AFG 3rd T20I Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम में दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी के साथ टी20 सीरीज में भारत अजेय जीत दर्ज करने के राह पर थी। यह टी20 सीरीज बहुत ही अहम था। वर्ल्ड कप 2024 से पहले सबसे छोटे फॉर्मेट की आख़िरी सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा था। इस सीरीज में भारत ने अफगानिस्तान का सामना मजबूती के साथ किया है। आखिरी मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। 3 मैचों की सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हुई थी।
यहां देखें प्लेइंग 11(Playing 11)
अफगानिस्तान प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ (मुजीब उर रहमान की जगह), क़ैस अहमद (नूर अहमद की जगह), मोहम्मद सलीम (नवीन-उल-हक के लिए), फरीद अहमद (फज़लहक फारूकी के लिए)।
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर) (जितेश शर्मा की जगह), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव (अक्षर पटेल की जगह), अवेश खान (अर्शदीप सिंह के स्थान पर), मुकेश कुमार।
भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। जिसमे भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। और 213 रनों का लक्ष्य अफगान टीम को दिया। लेकिन अफगान टीम भी 212 स्कोर ही बना पाई। जिससे मैच टाई हो गया। फिर सुपर ओवर खेला गया। पहला सुपर ओवर भी 16 के स्कोर के साथ टाई रहा। फिर दूसरा सुपर ओवर खेला गया। जिसमे भारत सिर्फ 4 गेंद खेलकर 12 रन का लक्ष्य दे पाया। जिसके चेज करने के दौरान भारतीय टीम ने अफ़गानिस्तान का दो विकेट ले लिया। इस विकेट के साथ भारत ने सीरीज भी पूरी तरह से छीन लिया। अफगान टीम को 3-0 से हराकर भारत ने सीरीज में जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड शिवम दुबे के नाम रहा। वही आजके तीसरे मैच में प्लेयर ऑफ था मैच का खिताब कैप्टन रोहित शर्मा के नाम रहा। भारतीय कप्तान की वापसी टीम के लिए फायदेमंद रही। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत ने अपने आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज मै जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद को और भी बढ़ा दिया है।
Live Updates
- 17 Jan 2024 8:41 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update: रिंकू सिंह का अर्धशतक पूरा
ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह का भी अर्धशतक पूरा हुआ। 36 गेंदो में 51 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। 19 वें ओवर से 22 रनों की बढ़त मिली। भारत 176 के स्कोर पर है।
- 17 Jan 2024 8:40 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update: रोहित शर्मा का शानदार शतक
19 वें ओवर के लिए अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत रोहित शर्मा के छ्क्के के साथ हुई। इस ओवर में रोहित शर्मा का 5वां टी 20 शतक पूरा किया। 63 गेंदो पर 103 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा क्रीज पर बने हुए है।
- 17 Jan 2024 8:28 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update: भारत 154 के स्कोर पर
17 वें ओवर के लिए करीम जनत क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत चौके के साथ हुई। तीसरी गेंद पर फिर छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 13 रनों की बढ़त मिली। भारत 144 के स्कोर पर है। 18 वें ओवर के लिए फरीद अहमद क्रीज पर आए, इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। भारत 154 के स्कोर पर है।
- 17 Jan 2024 8:13 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update:सबसे महंगे ओवर में 22 रनों की बढ़त
15 वें ओवर के लिए करीम जनत क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 16 वें ओवर के लिए मोहम्मद सलीम क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत चौके के साथ हुई। इस ओवर में भारत 2 नो बॉल से फ्री हीट मिला। इस ओवर में भारत को भरपूर रन मिला। कुल 22 रनों की बढ़त मिली। भारत 131 के स्कोर पर है।
- 17 Jan 2024 8:09 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update: भारत 100 के पार
14 वें ओवर के लिए मोहम्मद सलीम क्रीज पर आए, इस ओवर में 100 रन का आंकड़े को टीम ने पार कर लिया है। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। भारत 104 के स्कोर पर है।
- 17 Jan 2024 8:05 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update: रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा
13 वें ओवर के लिए कैस अहमद क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत रोहित शर्मा के चौके के साथ हुआ। इस ओवर में रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 41 गेंदो पर 50 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 16 रनों की बढ़त मिली। भारत 97 के स्कोर पर है।
- 17 Jan 2024 7:56 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update: भारत 12 ओवर में 81 के स्कोर पर
11 वें ओवर के लिए कैस अहमद क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 12 वें ओवर के लिए शर्फउद्दीन अशरफ क्रीज पर आए, इस ओवर में 50 रन की साझेदारी रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के बीच पूरी हुई। जिसमें रोहित शर्मा 41 और रिंकू सिंह 23 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। भारत 81 के स्कोर पर है।
- 17 Jan 2024 7:47 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update: भारत 10 ओवर में 61 के स्कोर पर
नौवें ओवर के लिए कैस अहमद क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत 50 के स्कोर पर है। 10 वें ओवर के लिए शर्फउद्दीन अशरफ क्रीज पर आए, रिंकू के चौके के साथ 9 रन की बढ़त मिली। भारत 61 के स्कोर पर है।
- 17 Jan 2024 7:39 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update: भारत 50 के करीब
आठवें ओवर के लिए मोहम्मद सलीम क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह ने शानदार छक्का लगाया। ओवर के पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने भी शानदार छक्का लगाया। कुल 14 रनों की बढ़त मिली। भारत 48 के स्कोर पर है।
- 17 Jan 2024 7:30 PM IST
IND vs AFG T20I Series Live Update: सात ओवर में भारत 34 के स्कोर पर
छठवें ओवर के लिए अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर है। इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। भारत 30 के स्कोर पर है। सातवें ओवर के लिए कैस अहमद क्रीज पर आए, ओवर के पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार चौका जड़ा। जिससे भारत 4 रन की बढ़त के साथ 34 के स्कोर पर है।