TRENDING TAGS :
IND vs AUS 2nd T20I Match Highlights: भारत ने 44 रन से दर्ज की जीत, ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे मैच में दी मात
IND vs AUS 2nd T20I Match Highlights: टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम में 5 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ी भारत ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज कर ली है। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के दूसरे मैच में 44 रनों से भारत ने हरा दिया है।
IND vs AUS 2nd T20I Match Highlights:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ टीम इंडिया रविवार 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है। पहले मैच में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी के दम पर, मेन इन ब्लू ने रिंकू सिंह की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को हरा दिया। जब उन्हें गेम जीतने के लिए एक गेंद पर सिर्फ एक रन की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए, स्टीव स्मिथ और जोश इंगलिस बल्लेबाजी लाइनअप में कमाल करते दिखे। इंगलिस ने सबसे तेज शतक बनाया। स्मिथ ने उस खेल में इंगलिस के साथ 130 रनों की साझेदारी की थी। कार्यवाहक कप्तान मैथ्यू वेड पहली पसंद के कप्तान पैट कमिंस और मिशेल मार्श की अनुपस्थिति में जीत दर्ज करने के इच्छुक है। 5 मैचों की सीरीज में भारत 1–0 से आगे चल रहा है।
Live Updates
- 26 Nov 2023 8:34 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: भारत 200 के पार रिंकू सिंह ने खूब बटोरे रन
19 वें ओवर के लिए शॉन एबट क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत रिंकू सिंह ने चौके के साथ की। इस ओवर में कुल 2 चौके और 2 छक्के के साथ 25 रन जोड़े। भारत 215 के स्कोर पर पहुंच चुका है।
- 26 Nov 2023 8:33 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: भारत का तीसरा विकेट गिरा, सूर्या आउट
18 वें ओवर के चौथी गेंद पर भारत नेथन ने सूर्यकुमार को आउट कर दिया 19 रन की पारी 10 गेंदो में खेलकर आउट हो गए। रिंकू सिंह क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। भारत 90 के स्कोर पर है।
- 26 Nov 2023 8:31 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: रुतुराज का अर्धशतक पूरा, एक छोर से संभाली कमान
18 वें ओवर के लिए नेथन एलीस क्रीज पर आए, इस ओवर में रुतुराज का फिफ्टी पूरा हुआ। 39 गेंदो पर 51 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। भारत 189 के स्कोर पर है।
- 26 Nov 2023 8:21 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: भारत 183 के स्कोर पर
17 वें ओवर के लिए एडम जैम्पा क्रीज पर आए, ओवर के चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 10 रन मिले। भारत 183 के स्कोर पर है।
- 26 Nov 2023 8:15 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान आउट
16 वें ओवर के लिए मार्कस स्टॉयनिस क्रीज पर आए, ओवर के दूसरी गेंद पर ईशान किशन 32 गेंदो पर 53 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार क्रीज पर आए, आते ही छक्के के साथ शुरुआत की। इस ओवर में 9 रन मिले। भारत 173 के स्कोर पर है।
- 26 Nov 2023 8:15 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: ईशान किशन का लगातार दूसरा अर्धशतक, 15-164/1
15 वें ओवर के लिए तनवीर सांघा क्रीज पर आए, इस ओवर में पहले ही गेंद पर छक्के के साथ शुरुआत की। 150 का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है। इस ओवर में ईसान किशन का अर्धशतक पूरा हुआ। 29 गेंदो पर 51 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 17 रन मिले। भारत 164 के स्कोर पर है।
- 26 Nov 2023 8:05 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: 50 रन की साझेदारी ईशान किशन और रुतुराज के बीच
14 वें ओवर के लिए ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए, 2 छक्के और फ्रि हिट के साथ कुल 23 रन मिले। भारत 147 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 50 रन की साझेदारी रुतुराज और ईशान किशन के बीच पूरी हुई।
- 26 Nov 2023 8:03 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: 13 ओवर में भारत 124 के स्कोर पर
13 वें ओवर के लिए तनवीर सांघा क्रीज पर आए, ओवर के आखिरी गेंद पर चौके के साथ कुल 8 रन मिले। भारत 124 के स्कोर पर है। ईशान 26 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है।
- 26 Nov 2023 7:58 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: 12 ओवर में भारत 116 के स्कोर पर
12 वें ओवर के लिए मार्कस स्टॉयनिस क्रीज पर आए, इस ओवर में एक छक्के के साथ कुल 10 रन मिले। ईशान किशन 20 और रुतुराज 34 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। भारत 116 के स्कोर पर है।
- 26 Nov 2023 7:53 PM IST
IND vs AUS 2nd T20I Match Live Update: भारत 106 के स्कोर पर
11 वें ओवर के लिए एडम जैम्पा क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 106 के स्कोर पर है। रुतुराज 32 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है।