×

बदलते घटनाक्रम: कतर की विश्वकप 2022 की तैयारियों पर फीफा की नजर

aman
By aman
Published on: 5 Jun 2017 10:02 PM GMT
बदलते घटनाक्रम: कतर की विश्वकप 2022 की तैयारियों पर फीफा की नजर
X
बदलते घटनाक्रम: कतर की विश्वकप 2022 की तैयारियों पर फीफा की नजर

मास्को: फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने कहा है कि वह '2022 विश्व कप' के मेजबान देश कतर को लेकर जारी राजनयिक घटनाओं पर नजर बनाए हुए है। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, मिस्र, यमन, लीबिया और मालदीव ने कतर पर आतंकी संगठनों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए उसके साथ कूटनीतिक रिश्ते खत्म कर दिए हैं। कुछ देशों ने कतर से वायु संपर्क तोड़ लिए हैं।

फीफा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'फीफा कतर में होने वाले 2022 विश्व कप की स्थानीय आयोजन समिति के लगातार संपर्क में है। कतर ने 2010 में अपने यहां 2022 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी हासिल की थी।

आईएएनएस

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story