×

TATA SKY ने DTH पर शुरू की नई काॅमेडी सेवा, रोज मिलेंगी स्‍पेशल चीजें

Admin
Published on: 16 March 2016 3:14 PM GMT
TATA SKY ने DTH पर शुरू की नई काॅमेडी सेवा, रोज मिलेंगी स्‍पेशल चीजें
X

लखनऊ: डीटीएच इंडस्ट्री में टाटा स्काई ने 'टाटा स्काई काॅमेडीे' नाम से एक नई सेवा जोड़ दी है। यह भारत में डीटीएच पर अब तक की पहली इंटरेक्टिव सेवा होगी, जो एक जगह पर सभी प्रकार के हिंदी काॅमेडी उपलब्ध कराएगी।

-मशहूर स्टैंड-अप काॅमेडियन, साहिल खट्टर ने बुधवार को इस सेवा को लखनऊ में लाॅन्च किया।

-इस अवसर पर स्टैंड-अप काॅमेडियन, सुगंधा मिश्रा और साहिल खट्टर का एक कमेडियन वीडियो भी दिखाया गया।

-वे दोनों भी इस सेवा के हिस्से हैं।

रोजाना मिलेंगी नई चीजें

यह सेवा गुदगुदाने वाली सामग्री से भरी हुई है, जो विज्ञापनरहित है। टाटा स्काई ने बाॅलीवुड तड़का और काॅमेडी फटाफट जैसी विशेष और नई सामग्री के लिए शेमारू एंटरटेनमेंट की इकाई, काॅमेडीवाला के साथ सहयोग किया है। इस सेवा के इंटरेक्टिव सेक्शन में चुटकुले, मजेदार क्विज जैसे डायलाॅगबाजी और लोकप्रिय काॅमिक स्ट्रिप सुप्पांडी शामिल हैं, जिसमें रोजाना नई चीजें देखने को मिलेंगी।

टाटा स्काई की चीफ कामर्सियल ऑफिसर पल्लवी पूरी ने बताया-

‘‘टाटा स्काई काॅमेडी में, हमारा उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को मनोरंजन के लिए मजेदार तरीके उपलब्ध कराना है। काॅमेडी एक ऐसी विधा है जिसके लिए आॅडियंस काफी लालायित रहते हैं और हमें लगता है कि वर्तमान में सभी तरह के हिंदी काॅमेडी कंटेंट के लिए किसी एक ठिकाने का अभाव है।

शेमारू के साथ मिलकर, हमने लोकप्रिय काॅमेडी फाॅर्मट्स के लिए वन-स्टाॅप शाॅप उपलब्ध कराने का प्रयास किया है, जो हमारे ग्राहकों के लिए दिन के 24 घंटे उपलब्ध होगा।’’

Admin

Admin

Next Story