×

टीम इंडिया के सेलेक्टर ने छोड़ा पद, सामने आई ये वजह, जगह भरने के लिए अब मंगाए जाएंगे नए आवेदन

Team India Selector : वेस्ट जोन के सेलेक्टर एबे कुरुविला (Abey Kuruvilla) ने अचानक अपना पद छोड़ दिया है। उनके पद छोड़ने की ये है वजह।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 10 Feb 2022 3:33 AM GMT
Team india selector
X

वेस्ट जोन के सेलेक्टर एबे कुरुविला (Social Media)

Team India Selector : टीम इंडिया (Team India) के वेस्ट जोन के सेलेक्टर एबे कुरुविला (Abey Kuruvilla) ने अपना पद छोड़ दिया है। चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अगवाई वाली चयन समिति का हिस्सा थे। एबे कुरुविला भारत के तेज गेंदबाज रहे हैं। एबे कुरुविला के पद छोड़ने से BCCI को अब उनकी जगह नए सेलेक्टर की तलाश है।

अब भारतीय सेलेक्शन कमिटी में सिर्फ 4 सदस्य

जानकारी के मुताबिक, कुरुविला के पद से हटने की वजह भारतीय क्रिकेट बोर्ड का वो नया नियम है, जिसके मुताबिक कोई भी व्यक्ति 5 साल से ज्यादा वक्त तक क्रिकेट की सेलेक्शन कमिटी में शामिल नहीं रहेगा। बता दें कि कुरुविला के पद छोड़ने के बाद भारतीय सेलेक्शन कमिटी में सिर्फ 4 सदस्य बचे हैं, जिनमें चेतन शर्मा, सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और देबाशीष मोहंती शामिल हैं

कुरुविला के बारे में जानें

  • बता दें की कुरुविला को दिसंबर 2020 में वेस्ट जोन से टीम इंडिया का सेलेक्टर चुना गया था।
  • पहले वो जूनियर सेलेक्शन कमिटी के मुख्य चयनकर्ता थे, जिसमें वह 4 साल तक रहें।
  • कुरुविला के कार्यकाल में भारत की टीम ने उन्मुक्त चंद की कप्तानी में साल 2012 में अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
  • भारत के लिए 10 टेस्ट और 25 वनडे खेलने वाले कुरुविला ने सेलेक्शन कमिटी में अपने 5 साल पूरे कर लिए थे।

BCCI को भी नहीं पता था इस नियम के बारे में

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के अधिकारियों को भी इस नए नियम के बारे में तब पता लगा, जब एमपी क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सदस्य संजीव गुप्ता ने जनवरी में इसे लेकर शिकायत की थी। BCCI अब कुरुविला की जगह भरने के लिए अब नए आवेदन मंगाएगा।

अब इस रोल में नजर आएंगे एबे कुरुविला!

ऐसी खबर सामने आ रही है कि BCCI अब एबे कुरुविला को जनरल मैनेजर की नई पोस्ट सौंप सकती है। इस पोजीशन में पहले धीरज मल्होत्रा थे। पिछले महीने उनके इस्तीफे के बाद ये खाली हुई थी।


Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story