×

IND vs SA: टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, प्रैक्टिस सेशन में इस खिलाड़ी को कंधे पर गेंद लगने के बाद छोड़ना पड़ा मैदान

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में शुरू हो रहा है। इस मैच के लिए टीम इंडिया जोरदार प्रैक्टिस में जुटी है।

Kalpesh Kalal
Published on: 31 Dec 2023 5:01 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2023 5:04 AM GMT)
Team India
X
IND vs SA (Source_Social Media)

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में करारी शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयारी कर रही है। 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को एक पारी और 32 रनों से मात खानी पड़ी और सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। टीम इंडिया सीरीज में वापसी के लिए जी-जान से मैदान में जमकर पसीना बहा रही है। रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजरें 3 जनवरी से केपटाउन में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में वापसी पर नजरें हैं।

भारत के स्टार खिलाड़ी को प्रैक्टिस के दौरान कंधे पर लगी चोट

वापसी के लिए अभ्यास सत्र में जमकर मेहनत कर रही टीम इंडिया को शनिवार को एक बड़ा झटका लगा है। केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास कर रही भारतीय टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोट खा बैठा है। चोट के बाद इस स्टार खिलाड़ी को तुरंत ही मैदान छोड़ना पड़ा, जिससे माना जा रहा है कि ये केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है।

शार्दुल ठाकुर कंधे पर खा गए चोट, चोटिल होते ही छोड़ना पड़ा मैदान

जी हां... भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। शार्दुल ठाकुर को एक गेंद सीधे उनके कंधे पर जा लगी। गेंद इतनी जोर से लगी कि उन्हें तुरंत ही मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद जब शार्दुल ठाकुर को टीम के साथ अभ्यास सत्र में देखा गया तो वो कंधे पर बर्फ से सिकाई करते हुए पाए गए। शार्दुल ठाकुर को कंधे पर कितनी गंभीर चोट लगी है, इसके बारे में स्कैन होने के बाद ही पता चलेगा। चोट को लेकर ताजा अपटेड का इंतजार है। लेकिन अगर शार्दुल ठाकुर यहां दूसरे टेस्ट से बाहर होते हैं तो ये भारत के लिए बहुत बड़ा झटका होने वाला है।


कंधे पर बर्फ की सिकाई करते आए नजर, स्कैन के बाद ही होगी स्थिति साफ

दरअसल शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी के अभ्यास के दौरान चोट लगी है। वो थ्रो डाउन पर बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे। टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ का एक सदस्य उन्हें थ्रो डाउन पर बैटिंग प्रैक्टिस करवा रहा था, तभी एक गेंद उनके कंधे पर जा लगी। गेंद लगते ही शार्दुल ने बल्ला छोड़ दिया और कहराते हुए वहीं बैठ गए। उन्हें जिस तरह से दर्द में देखा गया, गेंद काफी जोर से लगने का अनुमान है। इसके बाद वो बर्फ से सिकाई करते रहे, लेकिन स्कैन होने के बाद ही उनके अगले टेस्ट मैच में खेलने को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story