Team India: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने एमएस धोनी को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाड़ियों में कईं ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो एमएस धोनी को अपने करियर में मानते हैं बहुत खास

Kalpesh Kalal
Published on: 22 July 2024 3:59 AM GMT
Team India
X

Team India (Source_Google)

Team India: भारतीय क्रिकेट में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के योगदान को कभी नकारा नहीं जा सकता है। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान तो बहुत बड़ा रोल निभाया है, तो साथ ही इसके बाद आईपीएल में भी उन्होंने कईं खिलाड़ियों के करियर को संवारा है, जिसमें से एक है टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाड़ी स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे। मुंबई के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को आज एक बार फिर से टीम इंडिया में मौका भी मिला है और वो कमाल भी कर रहे हैं।

शिवम दुबे ने अपने करियर के लिए धोनी को दिया खास श्रेय

शिवम दुबे को भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप टीम में खेलने का मौका मिला था और वहां उन्होंने कुछ बेहतरीन पारियां खेली। फाइनल मैच में भी शिवम दुबे ने आखिरी पलों में अहम पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अपना योगदान दिया। दुबे ने अपने करियर में एक बार फिर निखार आने और टीम इंडिया में जगह मिलने का श्रेयस महेन्द्र सिंह धोनी को दिया है। दुबे ने साफ शब्दों में कह दिया कि उनके करियर में धोनी का बड़ा हाथ रहा है। दुबे ने ये तक कहा कि धोनी जिसे जज कर लेते हैं उनका आत्मविश्वास ऐसे ही बढ़ जाता है।

धोनी एक बार जज कर ले तो आत्मविश्वास में हो जाती है बढ़ोतरी- शिवम दुबे

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, "वो (महेन्द्र सिंह धोनी) इतने बड़े खिलाड़ी हैं, अगर वह किसी को जज करते हैं और कुछ बोलते हैं तो उस खिलाड़ी का आत्मविश्वास जमीन से आसमान पर पहुंच जाता है। उनकी भूमिका अहम रही। उनकी वजह से मेरे खेल में बहुत सुधार और बदलाव आया। मैं हमेशा उनका फैन रहूंगा।"

शिवम दुबे का भारतीय टीम के लिए ऐसा रहा है करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी के साथ रहकर आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्रदर्शन किया इसके बाद उन्हें फिर से टीम इंडिया में मौका मिला। दुबे पिछले लगातार 2 आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, और उन्होंने भारत के लिए अब तक 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31 के करीब की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए हैं, तो वहीं 11 विकेट झटके हैं। दुबे 1 ही वनडे मैच खेल सके हैं जिसमें 9 रन बना सके।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story