2019 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं ये 7 क्रिकेटर्स

Manali Rastogi
Published on: 18 Sep 2018 9:14 AM GMT
2019 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं ये 7 क्रिकेटर्स
X

मनाली रस्तोगी

लखनऊ: 2019 वर्ल्ड कप अब सिर्फ एक साल ही दूर है। इस वर्ल्ड कप को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। जहां फैंस अभी से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं तो वहीं ये वर्ल्ड कप काफी मायनों में खास होने वाला है क्योंकि ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं, जो शायद अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हों। इन शॉर्ट, 2019 वर्ल्ड कप के बाद शायद वो क्रिकेटर्स क्रिकेट को अलविदा कह दें। आइए, उन खिलाड़ियों पर डालते हैं एक नजर, जोकि इस वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बैडमिंटन: चीन ओपन के अगले दौर में सिंधु, सायना हारीं

महेंद्र सिंह धोनी (इंडिया)

‘कैप्टेन कूल’ के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी इंडियन टीम की जान हैं। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में दो वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

Courtesy: LAUGH - DOSE

क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज)

वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं।

Courtesy: Cricket On Official

शोएब मलिक (पाकिस्तान)

पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक भी अपनी धुआंधार परियों के लिए फेमस हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2019 वर्ल्ड कप खेलने के बाद शोएब मलिक क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

Courtesy: Cricket Thrill

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

श्रीलंका टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी 2019 वर्ल्ड कप खेलने के बाद संन्यास ले सकते हैं।

Courtesy: DAYAN RODRIGO BEST

रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)

रॉस टेलर की गिनती दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में होती है। न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले इस विस्फोटक बल्लेबाज के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद यह खिलाड़ी भी वर्ल्ड कप के बाद संन्यास की घोषणा कर दे।

Courtesy: HD Cricket World

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

बांग्लादेश की ओर से खेलने वाले शाकिब अल हसन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जोकि बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी करते हैं। ये वर्तमान में ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं।

Courtesy: Cricket 24X7

ओइन मॉर्गन (इंग्लैंड)

इंग्लैंड टीम के सीमित ओवरों के कप्तान ओइन मॉर्गन को लेकर भी उम्मीद लगाई जा रही है कि वह 2019 वर्ल्ड कप खेलने के बाद संन्यास ले सकते हैं।

Courtesy: vagh mit

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story