Tokyo Olympic 2020: सेमीफाइनल में भारत और बेल्जियम के बीच भिड़ंत, जानिए किस टीम का है पलड़ा भारी

Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 1 Aug 2021 5:14 PM GMT
Tokyo Olympics 2020
X

एक मैच के दौरान भारतीय टीम (फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Olympic 2020: भारत टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में हॉकी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया। ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम 41 साल बाद पहुंची है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम की तरफ से गुरजंत सिंह, हार्दिक सिंह और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल किया।

भारत के सेमीफाइल में पहुंचने के बाज मेडल मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में तीन पदक पक्का कर लिया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर जीता है, तो वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं और मेडल पक्का कर लिया है।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम इस बार मेडल अपने नाम कर चाहेगी। भारतीय टीम बीते 41 साल से कोई मेडल नहीं जीत पाई है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम ने अब तक 6 मुकाबलों में 5 जीते हैं। एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। भारत ने लगातार चौथी बार यह मैच जीता है। भारत ने अभी तक ओलंपिक इतिहास में 11 पदक जीते हैं जिसमें 8 गोल्ड मेडल, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल है।


जानिए कैसा है बेल्जियम अब तक का सफर
ओलंपिक में बेल्जियम ने अभी तक हॉकी में गोल्ड मेडल नहीं जीता पाया है। बेल्जियम की टीम ने अभी तक दो पदक जिसमें एक रजत पदक और एक कांस्य पदक शामिल है। साल 2016 में रियो ओलंपिक में बेल्जियम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था जबकि 1920 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। टोक्यो ओलंपिक में बेल्जियम ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा। 6 में से 5 मैच जीते हैं, तो वहीं एक मैच ड्रॉ रहा। ओलंपिक मेडल के तौर पर देखें, तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story