×

Tokyo Olympic 2020: ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंची सेमी फाइनल में

Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक नया इतिहास रचा है। टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम को 1-0 से मात देकर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 2 Aug 2021 5:06 AM GMT (Updated on: 2 Aug 2021 5:31 AM GMT)
Indian women hockey team
X

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो- @editorji Twitter)

Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक नया इतिहास रचा है। टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम को 1-0 से मात देकर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

बता दें कि आज भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम से था। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला। वहीं गुरजीत कौर ने मौके का फायदा उठाया और भारत के लिए गोल दाग कर एक अंक हासिल किया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को टक्कर देने की पूरी कोशिश की लेकिन इस कोशिश में नाकाम रही। अंत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात देकर सेमी फाइनल अपनी जगह बनाई।

भारतीय महिला हॉकी टीम के जीत को लेकर युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिला हॉकी टीम को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, "महिला हॉकी टीम टोक्यो 2020 में हर कदम के साथ इतिहास रच रही है! हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।"

वही खेल मंत्री के अलावा भारत के कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा है, "साकार हो रहा है भारत का सपना। हमारी महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारत की पुरुष और महिला टीमें टोक्यो 2020 ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। मेरे पास अपने उत्साह और खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।"

यूपी के मुख्यमंत्री ने दी भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई

केजरीवाल ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी शुभकामनाएं


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story