×

Tokyo Olympic 2020: अगर बच्चे खेलेंगे तो कैसा होगा ओलंपिक, देखिए ये खूबसूरत वीडियो

Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है जो बहुत खूबसूरत है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 1 Aug 2021 1:09 PM GMT
Tokyo Olympics
X

खेल के दौरान एक बच्ची (फोटो: ट्विटर)

Tokyo Olympic 2020: लंबे इंतजार के बाद टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) की शुरुआत हो चुकी है। अभी तक ओलिंपिक में कई खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की, तो कई के हाथ निराशा लगी है। अब इस बीच टोक्यो ओलंपिक की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है जो बहुत ही खूबसूरत है। टोक्यो 2020 फॉर इंडिया नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में बच्चों को अलग-अलग खेल खेलते हुए दिखाया गया है।

वीडियो के साथ ट्वीट कर कहा गया है कि अगर बच्चे ओलंपिक में भाग लेंगे तो कैसा होगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि बेबी गेम्स में कुछ स्पेशल बेबी ही गोल्ड जीतकर अपने घर जाते हैं। इस वीडियो को देखकर आप खुश हो जाएंगे। इस वीडियो के जरिए खिलाड़ियों को भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि यह खेल कठिन नहीं हैं। इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है।
टोक्यो ओलंपिक में भारत समेत कुल 206 देशों ने हिस्सा ने लिया है। ओलंपिक में अमेरिका की तरफ से सबसे ज्यादा 603 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। गोल्ड मेडल जीतने के मामले में चीन पहले पायदन पर है। चीन की युवा निशानेबाज यांग कियान ने अपने देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था।

भारत की बात करें, तो महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पहला सिल्वर मेडल जीता था। ओलंपिक 2020 में मीराबाई चानू ने भारत को पहला पदक दिलाया है, तो वहीं दूसरा पदक पीवी सिंधू ने दिलाया।
चीन ने 23 गोल्ड मेडल के साथ अब तक 50 पदक जीते हैं। अमेरिका ने 20 गोल्ड मेडल के साथ कुल 57 पदक जीते हैं, जबकि जापान ने 17 गोल्ड मेडल के साथ कुल 31 पदक अपने नाम किए हैं। लेकिन इस टोक्यो ओलंपिक में भारत के हाथ निराशा लगी है। भारत ने अभी तक सिर्फ एक सिल्वर और एक कास्य पदक जीते हैं।






Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story