×

Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक से घर लौटे भारत के धुरंधर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के होनहार खिलाड़ी सोमवार को स्वदेश लौट आए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 9 Aug 2021 1:36 PM GMT (Updated on: 9 Aug 2021 2:03 PM GMT)
Tokyo Olympics 2020
X

टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ी (फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के होनहार खिलाड़ी सोमवार को स्वदेश लौट आए। गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत भारतीय खिलाड़ी स्वदेश वापस आ गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। ओलिंपिक में शामिल होनो गए खिलाड़ियों के स्वागत के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी, फेडरेशन और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।



ओलिंपिक में भारत ने इस बार सात मेडल जीते हैं। इससे पहले लंदन ओलिंपिक में भारत ने 6 पदक जीते थे। इस बार भारत का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है। भारत के खिलाड़ियों की स्वदेश वापसी की जानकारी साई (Sports authority of India) ने दिया है और एयरपोर्ट का एक वीडियो जारी किया है।



साई ने वीडियो जारी कर लिखा है कि हमारे चैंपियन का स्वागत है। सभी एथलेटिक्स की टीम टोक्यो 2020 से वापस आ गई है। अपने चैंपियन का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ किया जाए।


भारत की तरफ से मीराबाई चानू ने वेट लिफ्टिंग में सबसे पहला पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने मेन्स जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है। मीराबाई और रविकुमार दहिया ने सिल्वर मेडल जीता जबकि पीवी सिंधु, बॉक्सर लवलीना, पहलवान बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम ने कास्य पदक हासिल किया है।

भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक पहुंचीं। पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया, तो वहीं महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन महिला टीम ने इस इतिहास रच दिया और पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइन में जगह बनाई।







Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story