×

Hockey Team की जीत का जश्न, खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू, परिवार की आई पहली प्रतिक्रिया

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 41 सालों से पड़े सुखे का आज खत्म कर दिया। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रच दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 5 Aug 2021 4:28 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2021 4:31 AM GMT)
Tokyo Olympics
X
जीत दर्ज करने के बाद खुशी मनाती हॉकी टीम और खिलाड़ियों का परिवार

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 41 सालों से पड़े सुखे का आज खत्म कर दिया। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 41 वर्षों के इंतजार के बाद ओलंपिक में कांस्य मेडल जीता है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के घरों में इस वक्त जश्न का दौर है। भारत का गौरव ऊंचा करने के बाद खिलाड़ियों का परिवार भावुक हैं। खिलाड़ियों के परिवार को हर तरफ से बधाईंयां मिल रही हैं।

जीत दर्ज करने के बाद खुशी मानते खिलाड़ी (फोटो:ट्वीटर)

भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेद्र पालड़ के घर पर इस जीत के बाद लोग जश्न मना रहे हैं। सुरेंद्र का मां ने बताया सुरेंद्र ने हॉकी खलेने की शुरूआत कैसे और कहां से की थी। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र ने बचपन में ही अपने भाई के साथ हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। जिसके बाद सुरेंद्र को हॉकी का कीड़ा लग गया।

परिवार ने खिलाड़ियों के जोश का बढ़ाया

भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला कम न हो इसके लिए देश के साथ-साथ उनके परिवार के लोग खिलाड़ियों के जोश बढ़ाने में पूरा साथ दे रहे हैं। परिवार खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने के लिए जो सुबह से ही टीवी की स्क्रीन के सामने बैठे रहे।

टीवी पर मैच देखते खिलाड़ी के परिवार के सदस्य (फोटो:सोशल मीडिया)

भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर श्रीजेश का परिवार आज सुबह से ही टेलीविजन के सामने जमा हुआ और भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए लड़ते देखा।

भारतीय हॉकी टीम शामिल मणिपुर के नीलकंत शर्मा का परिवार पूरे रिश्तेदारों साथ सुबह से ही भारत का जर्मनी के साथ हो रहा मैच देख रहा है। नीलकंत शर्मा के परिवार खुश है कि भारतीय टीम आज इस मुकाम पर पहुंची है।

टोक्यों ओलंपिक में भारत की दोनों टीमों ने इतिहास रचा

टोक्यो ओलंपिक 2020 में जिस तरह भारतीय हॉकी टीम एक के बाद एक इतिहास रच रही है। फिर चाहे वो हमारी महिला हॉकी टीम हो या फिर पुरुष हॉकी टीम हो। दोनों भारतीय हॉकी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस शानदार प्रदर्शन से ही भारत की दोनों टीमों ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

41 सालों बाद भारतीय खिलाड़ियों ने फिर जिंदा किया हॉकी के लिए उत्साह

हालांकि सेमी फाइनल में जीत नहीं दर्ज कर पाई। लेकिन फिर भी भारतीय टीमों की मेडल की जंग जारी है। जिसके बाद भारतीय पुरुष टीम ने 41 सालों बाद इतिहास रचते हुए भारत तो हॉकी में कांस्य पदक दिया है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से देश में फिर काफी वर्षों बाद हॉकी के लिए उत्साह पैदा हो पाया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story