×

Neeraj Chopra ने भारत को दिलाया Gold medal, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों ​का तांता, जानिए किसने क्या कहा

ओलंपिक में (Tokyo Olympics) भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 7 Aug 2021 12:50 PM GMT (Updated on: 7 Aug 2021 1:11 PM GMT)
Neeraj Chopra
X

 नीरज चोपड़ा (Photo- Twitter)

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में (Tokyo Olympics) भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है। बता दें, भारत का ओलंपिक एथलेटिक्स में ये पहला मेडल है। वहीं, ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था। देश के नाम गोल्ड मेडल आते ही सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के लिए बधाइयों का तांता लग गया है। भारत की जनता के साथ ही देश के दिग्गजों ने भी नीरज चोपड़ा को उनके इस कारमाने के लिए बधाइयां दी हैं। आईये इस रिपोर्ट में जानते हैं किसने क्या कहा-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका भाला सोना बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। आप अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड पदक दिलाते हैं। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!''

पीएम मोदी ने बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, '' टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, '' ओलंपिक में सूबेदार नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम जीत भारतीय सेना के लिए गौरव की बात है। उन्होंने ओलंपिक में एक सच्चे सैनिक की तरह प्रदर्शन किया। यह वास्तव में भारतीय सशस्त्र बलों सहित पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है! उसे बहुत-बहुत बधाई!''

प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी बधाई

प्रियंका गांधी ने लिखा, ''नीरज चोपड़ा घर सोना ले आए! क्या शानदार प्रदर्शन है। इतिहास रचा गया है। भारत को आप पर बहुत गर्व है। बधाई हो!''

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी बधाई

मायावती ने लिखा, '' एथलीट नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने की हार्दिक बधाई। उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंक कर करीब 100 वर्ष बाद ओलम्पिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में गोल्ड जीत कर जो इतिहास बनाया वह हमेशा यादगार रहेगा। पूरा देश आज निश्चय ही खुशी व गौरव महसूस कर रहा है।''

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी बधाई

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लिखा, ''जैवलिन थ्रो में शानदार जीत हासिल कर भारत को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा जी को इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई।''

देवेन्द्र फडणवीस ने दी बधाई


Ashiki

Ashiki

Next Story