×

Tokyo Olympics 2020: ओडिशा के सीएम ने हॉकी टीम से की बात, आप भी सुनें कैसे बढ़ाया मनोबल

Tokyo Olympics 2020: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और जीत की बधाई दी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 5 Aug 2021 2:47 PM GMT
Naveen Patnaik
X

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीता है। जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम को देशभर से बधाई मिल रही है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और जीत की बधाई दी। भारतीय टीम की तरफ से खेल रहे बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहित दास ओडिशा के रहने वाले हैं।
सीएम नवीन पटनायक ने खिलाड़ियों से वीडियो कॉल के जरिए बात की। उन्होंने कहा कि पूरी हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि पूरे देश के ओडिशा भी बेहद रोमांचित है। हम सब लोग आपके साथ हैं और बधाई देते है। उन्होंने कहा कि 16 तारीखों को ओलिंपिक में खेलने के लिए भारतीय हॉकी टीम से मुलाकात करेंगे। बता दें कि ओडिशा भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को स्पाॅसंर करता है।


तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतने के बाद कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड से बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड पीएम मोदी से बात कर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।


पीएम मोदी ने फोन पर कप्तान मनप्रीत सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने और पूरी भारतीय हाॅकी टीम ने जो किया, उसके बाद पूरा देश खुशी से झूम रहा है। पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की। मेरी तरफ आप पूरी टीम को बधाई दीजिए। प्रधानमंत्री ने बातचीत में कहा कि आज पूरा देश आप लोगों पर गर्व कर रहा है।



Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story