×

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में अमेरिका ने किया कमाल, ऐसा करने वाला बना पहला देश

Tokyo Olympics 2020: अमेरिका ने अब तक टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में 100 मेडल जीत लिए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 7 Aug 2021 10:30 AM GMT
Tokyo Olympics 2020
X

अमेरिकी झंडे के साथ खिलाड़ी (फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics 2020: अमेरिका (America) ने ओलंपिक में एक बार फिर कमाल किया है। अमेरिका ने अब तक टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में 100 मेडल जीत लिए हैं। इसके साथ ही अमेरिका ओलंपिक में 100 पदक जीतने वाला पहला देश बन गया है।

अमेरिका ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में 100 वां मेडल अपने नाम किया। सबसे अधिक मेडल जीतने के बाद भी अमेरिका मेडल टैली (Olympics Medal Tally) में दूसरे नंबर पर है। मेडल टैली में चीन (China) कम मेडल जीतने के बाद भी पहले नंबर पर है।
चीन ने अमेरिकी से ज्यादा स्वर्ण पदक जीते हैं जिसकी वजह से टैली में सबसे ऊपर है। दरअसल गोल्ड मेडल जीतने वाली टीमें मेडल टैली में सबसे ऊपर रहती हैं। मेडल टैली में भारतीय टीम 66वें नंबर पर है।
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) 23 जुलाई से शुरू हुआ है जो 8 अगस्त तक चलेगा। अमेरिका ने इस ओलंपिक में 100 मेडल जीते हैं। अमेरिका ने बास्केटबॉल के फाइनल में फ्रांस को हराकर 32वां गोल्ड और 100वां मेडल अपने नाम किया।

अमेरिका ने स्वर्ण पदक से अधिक सिल्वर मेडल जीते हैं। इसलिए अमेरिका को मेडल टैली की रैंकिंग में नुकसान उठना पड़ा है। चीन ने 37 गोल्ड मेडल समेत 81 मेडल जीतकर टैली रैंकिंग में पहले नंबर पर है। अमेरिका ने 31 गोल्ड मेडल जीतकर दूसरे नंबर पर है। जापान ने 24 गोल्ड समेत 51 मेडल जीतकर तीसरे नंबर पर है।
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार सुबह तक 5 मेडल जीते हैं। मेडल टैली में 2 रजत पदक और 3 कांस्य समेत पदक जीतकर 66वें नंबर पर है। भारत ने 2016 रियो ओलंपिक में 3 मेडल जीते थे। लेकिन 2012 लंदन ओलंपिक में अपने बेस्ट प्रदर्शन किया था जिससे अभी भी वह पीछे है। भारत ने लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे।
टोक्यो ओलंपिक में भारत लंदन ओलंपिक से अधिक पदक जीत सकता है। आज बजरंग पूनिया और नीरज चोपड़ा के पास पदक जीतने का मौका है। अगर दोनों खिलाड़ी पदक जीत जाते हैं, तो भारत लंदन ओलंपिक से आगे हो जाएगा।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story