Tokyo Olympics Day 2 Live Updates: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने देश को दिलाया पहला मेडल, जीता सिल्वर

Tokyo Olympics Day 2 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज दूसरा दिन है। आज भारत तीरंदाजी और शूटिंग से अपने खेल की शुरुआत की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 24 July 2021 1:01 AM GMT (Updated on: 24 July 2021 8:58 AM GMT)

Tokyo Olympics Day 2 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज दूसरा दिन (Tokyo Olympics Day 2) है। आज भारत तीरंदाजी (Archery), बैडमिंटन (Badminton), हॉकी (Hockey), जूडो (Judo), शूटिंग (Shooting), टेनिस (Tennis), भारोत्तोलन (Weightlifting) और टेबल टेनिस (Table Tennis) में हिस्सा लेगा।

Live Updates

  • 24 July 2021 1:46 AM GMT

    भारत को एक पीसी मिला। भारत 2-1 से आगे।

  • 24 July 2021 1:31 AM GMT

    महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा खत्म। इलावेनिल वालारिवन 16वें और अपूर्वी चंदेला 36वें स्थान पर रहीं।


  • 24 July 2021 1:25 AM GMT

    भारतीय हॉकी टीम ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया है।


  • 24 July 2021 1:23 AM GMT

    पुरुष हॉकी में भारत-न्यूजीलैंड मैच शुरू

    हॉकी मेंस पुल ए का मैच शुरू हो गया है। इस मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है। 

  • 24 July 2021 1:20 AM GMT

    दीपिका और प्रवीण की जोड़ी अपना क्वार्टर फ़ाइनल आज सुबह 11:04 बजे खेलेंगे।


  • 24 July 2021 1:16 AM GMT

    शूटिंग में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन को मिली हार

    शूटिंग में भारत का काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वर्ल्ड की नंबर वन खिलाड़ी अपूर्वी चंदेला (Apurvi Chandela) और इलावेनिल वालारिवन (Elavenil Valarivan) को हार का सामना करना पड़ा। भारत की दोनों महिला खिलाड़ी क्वालिफिकेशन राउंड से बाहर हो गई है।

  • 24 July 2021 1:08 AM GMT

    भारत ने क्वालीफाई किया तीरंदाजी का एलिमिनेशन राउंड

    टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन की शुरुआत भारत ने शूटिंग और तीरंदाजी से शुरू की है। तीरंदाजी के मिक्सड टीम इवेंट में भारत की ओर से दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) और प्रवीण जाधव (Pravin Jadhav) की टीम मैदान में उतरी एलिमिनेशन राउंड में चीनी ताइपे (चिह-चुन तांग और चिया-एन लिन) को हरा कर अपनी जीत पक्की की

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story