×

Tokyo Olympics Day 9: पीवी सिंधु फाइनल की रेस से बाहर, अब Bronze पर होगी नजर

Tokyo Olympics Day 9: टोक्यो ओलंपिक का आज 9वां दिन है। आज (31 जुलाई) पी.वी. सिंधु सेमीफाइनल का मुकाबला जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 31 July 2021 1:00 AM GMT (Updated on: 31 July 2021 12:49 PM GMT)

Tokyo Olympics Day 9: टोक्यो ओलंपिक का आज 9वां दिन (Tokyo Olympics Day 9) है। आज ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती खत्म हो गई है। जबकि बॉक्सर पूजा रानी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं पीवी सिंधु (P. V. Sindhu) भी फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं, उन्हें चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग ने कड़ी टक्कर दी और मैच को अपने नाम कर लिया। हालांकि अब सिंधु कांस्य के लिए खेलेंगी। वहीं, महिला हॉकी (Hockey) में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन कर जीत अपने नाम कर लिया है। शूटिंग (Shooting) में भी भारत को निराशा हाथ लगी है। एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर ने भारत के लिए पदक की उम्मीद जगा दी है।


Live Updates

  • 31 July 2021 3:42 AM GMT

    हॉकी में भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका महिला टीम से 1-0 से आगे चल रही हैं।

  • 31 July 2021 3:22 AM GMT

    हॉकी महिला टीम का मुकाबला शुरू

    हॉकी महिला टीम का मुकाबला शुरू हो गया है। इस मुकाबले में भारत साउथ अफ्रीका का सामना कर रही है।


  • 31 July 2021 3:18 AM GMT

    स्टार जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ओलंपिक के दो और इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने पहले ही ऑल राउंड इवेंट और वुमेन टीम इवेंट से अपना नाम वापस कर चुकी हैं।

  • 31 July 2021 3:11 AM GMT

    एथलेटिक्स डिस्कस थ्रो के फाइनल में कमलप्रीत कौर

    एथलेटिक्स डिस्कस थ्रो के फाइनल में कमलप्रीत कौर ने अपनी जगह बना ली है। उन्होंने आखिरी अटेंप्ट में 64.00 मीटर की दूरी का थ्रो किया। वहीं सीमा पूनिया इस रेस से बाहर हो गई है।



  • 31 July 2021 2:26 AM GMT

    एथलेटिक्स डिस्कस थ्रो का मुकाबला शुरू

    डिस्कस थ्रो के ग्रुप बी का मुकाबला शुरू हो गया है। इस खेल में भारत की ओर कमलप्रीत कौर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 60.29 के थ्रो के साथ शुरुआत की है।

  • 31 July 2021 2:23 AM GMT

    मुक्केबाजी में युबेर्जेन रिवास ने अमित को 4-1 से मात देते हुए 4-1 प्री क्वार्टर फाइनल क्वालीफाई कर लिया है। 

  • 31 July 2021 2:19 AM GMT

    मुक्केबाजी के दूसरे राउंड में कोलंबिया के युबेर्जेन रिवास ने भारत के अमित पंघाल को 4-1 से हराया।

  • 31 July 2021 2:18 AM GMT

    मुक्केबाजी के पहले राउंड में भारत के अमित पंघाल ने कोलंबिया के युबेर्जेन रिवास को 4-1 से मात दे दी है।


  • 31 July 2021 2:13 AM GMT

    ओलंपिक में अतनु दास का सफर खत्म

    तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में ताकाहारू फुरुकावा ने अतनु दास को 6-4 से मात दे दी हैं। इसी के साथ ओलंपिक में अतनु का सफर हो गया है।


  • 31 July 2021 2:09 AM GMT

    तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल की पहली सीरीज में अतनु दास का सामना जापान के ताकाहारू फुरुकावा से हुआ, जिसमें वे ताकाहारू से 27-25 से हार गए। 

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story