×

Tokyo Olympics Live Day 10: सिंधु की जीत के बाद भारतीय हाॅकी टीम ने भी रचा इतिहास, अब होगा सेमीफाइनल का मुकाबला

Tokyo Olympics Live Day 10: टोक्यो ओलंपिक में आज बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया,वहीं हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 1 Aug 2021 1:04 AM GMT (Updated on: 1 Aug 2021 6:37 PM GMT)

Tokyo Olympics Live Day 10: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में आज बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेल के मैदान में उतरीं। पीवी सिंधु ने चीन की खिलाड़ी को हरा कर कांस्य पदक जीत लिया। वहीं ओलंपिक के आज (1 अगस्त) 10वें दिन (Tokyo Olympics Day 10) हॉकी (Hockey) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ब्रिटेन को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। ओलंपिक की पल-पल की खबर जानने के लिए जुड़े रहे News Track के साथ...

Live Updates

  • 1 Aug 2021 4:55 AM GMT

    मुक्केबाजी- भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार पुरुषों के सुपर हैवी (+91 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के बखोदिर जलोलोव से हार गए हैं।


  • 1 Aug 2021 3:32 AM GMT

    9:30AM बजे शुरू को होगा भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार का मुकाबला। उनका सामना उज्बेकिस्तान के बखोदिर जी से होगा।


  • 1 Aug 2021 2:35 AM GMT

    Big Breaking News: ओलंपिक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय मुक्‍केबाज सतीश कौशिश चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अपने पिछले मुकाबले में ही सतीश चोटिल हो गए थे। हालांकि वे चोटिल होने के बाद भी आज रिंग में उतरेंगे। उन्हें मुक्केबाजी के क्‍वार्टर फाइनल में हिस्सा लेने के लिए मंजूरी दे दी गई है।

  • 1 Aug 2021 1:16 AM GMT

    जानकारी के मुताबिक, तकनीकी वजह से गोल्फ में भारतीय खिलाड़ी फवाद ने थोड़ी देरी से खेल की शुरुआत की। फिलहाल वे 13 स्थान पर चल रहे हैं।


  • 1 Aug 2021 1:10 AM GMT

    आज ओलंपिक में भारत गोल्फ से अपने खेल की शुरुआत की है। इस खेल में भारत की तरफ से फौआद मिर्जा ने इस खेल में हिस्सा लिया है। 


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story