×

Tokyo Olympics: भारतीय खिलाड़ियों को चीयर करेगा रहमान का ये गाना, खेल मंत्री ने किया लॉन्च

भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ए आर रहमान और अनन्या बिरला का गाना Hindustani Way आज लॉन्च किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 14 July 2021 2:03 PM GMT
Tokyo Olympics: भारतीय खिलाड़ियों को चीयर करेगा रहमान का ये गाना, खेल मंत्री ने किया लॉन्च
X

सॉन्ग पोस्टर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics: कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus Pandemic) की वजह से साल 2020 में स्थगित किए गए टोक्यो ओलंपिक गेम (Olympic Games) 23 जुलाई 2021 से शुरू होने जा रहे हैं, जिसका समापन 8 अगस्त 2021 को होगा। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था 17 जुलाई को रवाना होगा। इसमें कुल 90 एथलीट और अधिकारी होंगे। इस बार टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारत से 69 पुरुष और 55 महिलाएं हिस्सा लेंगी।

ओलंपिक में जाने से पहले कल यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से संवाद किया और उनमें जोश भरने का काम किया। साथ ही में उन्हें यह भी सलाह दी कि अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इस आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक जाने वाली टीम के लिए आधिकारिक गीत 'चियर फॉर इंडिया' लॉन्च किया है।

ए आर रहमान और अनन्या बिरला ने तैयार किया गाना

बुधवार को 'चियर फॉर इंडिया' सॉन्ग लॉन्च करने के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने व टोक्यो ओलंपिक के लिए पूरे भारतीय दल के लिए यह दिखाने के लिए चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं। आपको बता दें कि 'चीयर4इंडिया: हिन्दुस्तानी वे' गाने को ए आर रहमान और अनन्या बिरला ने मिलकर तैयार किया है। खेल मंत्री ने दोनों गायकों का भी शुक्रिया अदा किया।

ओलंपिक में जाएगा भारत का सबसे बड़ा दल

खेलों के इस महाकुंभ के लिए भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) जोर शोर से तैयारी करने में जुटे हुए हैं। टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स में भारत की ओर से करीब 126 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि ओलंपिक में भारत से भेजे जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल है। जाहिर है कि इस बार ओलंपिक में पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया, दीपिका कुमार, विनेश फोगाट जैसे नामचीन खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने जा रहे हैं। भारत को इन सभी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story