×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Tokyo Paralympics 2021: टोक्यो पैरालंपिक के लिये भारतीय टीम रवाना, इस खेल में पहली बार शामिल होगा भारत

Tokyo Paralympics 2021: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और टोक्यो के लिए रवाना किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 12 Aug 2021 5:26 PM GMT
Tokyo Paralympics 2021
X

टोक्यो पैरालंपिक में शामिल हने वाले खिलाड़ी (काॅन्सेप्ट फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Paralympics 2021: टोक्यो ओलंपिक के समाप्त होने के बाद अब 24 अगस्त से पैरालंपिक खेलों की शुरुआत होगी। अब पूरी दुनिया के दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा एथलीट) के बीच होने वाले खेलों के महाकुंभ पर सभी की निगाहे होंगी। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है। भारत की ओर से इस बार पैरालंपिक खेलों में 54 खिलाड़ी शामिल होंगे।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और टोक्यो के लिए रवाना किया। इस दौरान खेल मंत्री ने भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद जताई। भारतीय टीम में देवेंद्र झाझरिया (एफ-46 भाला फेंक), विश्व चैम्पियन संदीप चौधरी (एफ-64 भाला फेंक) और मरियप्पन थांगवेलू (टी-63 ऊंची कूद) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। देश को इन खिलाड़ियों से पैरालंपिक खेलों में जीतने की उम्मीद है। झाझरिया का यह तीसरा पैरालंपिक स्वर्ण पदक के प्रयास में लगे हैं।
इस बार टोक्यो पैरालंपिक के 9 खेलों में भारतीय टीम दावेदारी पेश करेगी। भारत की ओर से रियो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थंगवेलु ध्वज वाहक होंगे। टोक्यो जाने वाले सभी इस समय बायो बबल में हैं। इसलिए यह सभी खिलाड़ी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

अनुराग ठाकुर ने इस दौरान सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और मनोबल की तारीफ की और शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि हमारे पैरा एथलीटों की महत्वकांक्षा और आत्मविश्वास 1.3 अरब भारतीयों को प्रेरणा देता है। उनकी हिम्मत के आगे बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी झुक जाती हैं और वे इसके पूरे हकदार हैं।
खेल मंत्री ने कहा कि आगामी खेलों में हमारे पैरा एथलीटों की संख्या बीते चरण से तीन गुना ज्यादा है। मुझे उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। मेरा मानना है कि आपका प्रदर्शन भी पिछली बार से बेहतर होगा। टोक्यो जाने वाले भारतीय टीम के दल के पीसीआई महासचिव गुरशरण सिंह प्रमुख होंगे। बैडमिंटन पैरालंपिक खेलों में भारत पहली बार हिस्सा लेगा। इसमें सात भारतीय शटलर शामिल होंगे।



Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story