×

Tokyo Paralympics: भारत का शानदार प्रदर्शन, मरियप्पन ने जीता सिल्वर मेडल, शरद ने कांस्य पर जमाया कब्जा

Tokyo Paralympics: भारतीय एथलीट मरियप्पन थंगावेलु ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है जबकि शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 31 Aug 2021 12:22 PM GMT (Updated on: 31 Aug 2021 1:16 PM GMT)
Tokyo Paralympics 2020
X

मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दारी है। भारतीय एथलीट मरियप्पन थंगावेलु ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है जबकि शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दो मेडल दिलाए हैं। मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों की हाई जंप टी63 में सिल्वर मेडल जीता है, तो वहीं शरद कुमार ने अपने नाम किया है।

बता दें कि मरियप्पन थंगावेलु ने भारत के लिए रियो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। अब उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में T63 प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है जबकि शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता है। लेकिन रियो में कांस्य पदक जीतने वाले वरुण सिंह भाटी इस बार मेडल नहीं जीत पाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मरियप्पन थंगावेलु निरंतरता और उत्कृष्टता के पर्याय हैं। सिल्वर मेडल जीतने पर उनको बधाई। भारत को उनकी इस कामयाबी पर गर्व है।
पीएम मोदी ने शरद कुमार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि शरद कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। शरद की जीवन यात्रा कई लोगों को प्रेरणा देगी। उन्हें बधाई।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने अब तक कुल 10 मेडल जीत लिए हैं। भारत ने अभी तक पैरालंपिक में सिर्फ चार मेडल जीते थे। भारत का पैरालंपिक में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।








Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story