TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक का भव्य आगाज, उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tokyo Paralympics: टोक्यो में मंगलवार को 16वें पैरालंपिक खेलों का आगाज हो गया। 57 साल के बाद टोक्यो में पैरालंपिक हो रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 24 Aug 2021 3:30 PM GMT
Tokyo Paralympics 2020
X

भारत का झंडा थामे टेक चंद(फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Paralympics: टोक्यो में मंगलवार को 16वें पैरालंपिक खेलों का आगाज हो गया। 57 साल के बाद टोक्यो में पैरालंपिक हो रहा है। पैरालंपिक खेलों की दो मेजबानी करने वाला टोक्यो पहला शहर बन गया है।

टोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक पैरा एथलीट टेक चंद थे। पहले पैरा हाई जंपर मरियप्पन थंगावेलु को ध्वजवाहक बनाया गया था, लेकिन वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क आ गए थे जिसके कारण अंतिम समय पर टेक चंद को यह जिम्मेदारी मिली।


अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और जापान के सम्राट नारुहितो ने स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। पैरालंपिक खेलों में इस बार रिकॉर्ड 4403 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इससे पहले रियो में रिकॉर्ड 4328 खिलाड़ी शामिल हुए थे। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में 2550 पुरुष और 1853 महिला खिलाड़ी शामिल होंगी।


भारत ने 17वें नंबर पर मार्च पास्ट निकाला। बता दें कि पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों में 163 देशों के करीब 4500 खिलाड़ी शामिल होंगे। यह सभी 22 खेलों की 540 प्रतियोगताओं में हिस्सा लेंगे। इस बार भारत का सबसे बड़ा दल इस खले में शामिल होगा। भारत से 9 अलग-अलग खेलों में कुल 54 खिलाड़ी पैरालंपिक खेलों में शामिल होंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक में शामिल होने सभी भारत के खिलाड़ियों को शुभकामना दी है। पीएम मोदी मे कर कहा कि मुझे भरोसा है कि हमारा पैरालंपिक दल सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करेगा और दूसरों को प्रेरित करने का काम करेगा।


तो वहीं खेल मंत्री पैरालंपिक खेलों के आगाज होने पर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अभी कुछ समय में पैरालंपिक खेलों का आगाज हो जाएगा। आपको हम देख रहे होंगे। आपकी जयकार और सफलता की कामना है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story