×

10 Highest Paid Cricketers: ये हैं 2022 में 10 सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिकेटर्स

Highest Paid Cricketers: भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है। साथ ही फैंस भी अपने फेवरेट क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 Sep 2022 5:10 AM GMT
Worlds highest Paid Cricketers in 2022
X

Highest Paid Cricketers in 2022 (Image: Social Media)

Highest Paid Cricketers: भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है। साथ ही फैंस भी अपने फेवरेट क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। क्रिकेट जगत में कमाई के मामले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सबसे आगे माना जाता है। आईपीएल और एड से होने वाली कमाई को जोड़कर देखें तो ऐसा मानना एकदम सही है। तो ऐसे में आइए जानते हैं टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स के बारे में:

विराट कोहली, भारत

सबसे ज्यादा 2022 में कमाई करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली हैं। बता दे दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले क्रिकेटर, कोहली हैं। कोहली 2022 के 100 सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर भी हैं , जो 61 वें नंबर पर आते हैं। कोहली की मासिक वेतन: $690k और कुल संपत्ति: $140 मिलियन है।

डीन एल्गर, दक्षिण अफ्रीका

इस सूची में दूसरे नंबर पर जो नाम आता है, वह है साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डीन एल्गर का। दरअसल एल्गर को आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं चुना गया और ना ही एल्गर को टी 20 खिलाड़ी के रूप में ज्यादा देखा गया। बता दे एल्गर एक धैर्यवान सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन एल्गर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर में से एक हैं। उनकी मासिक वेतन मासिक वेतन: $440k और नेट वर्थ: $40 मिलियन है।

जो रूट, इंग्लैंड

जो रूट भी उन्हीं खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें आईपीएल में जगह नहीं मिली। बता दे उन्हें कभी किसी फ्रैंचाइज़ी द्वारा साइन नहीं किया गया है, लेकिन उन्होंने बिग बैश और इंग्लैंड के टी 20 में भाग लिया है। जो रूट इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान रहें। जो रूट की मासिक वेतन $400K और नेट वर्थ: $3.3 मिलियन है।

इयोन मोर्गन, इंग्लैंड

इस लिस्ट में अगला नाम है इयोन मोर्गन का। दरअसल 2019 विश्व कप के बाद से इयोन मोर्गन की कमाई में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई हालांकि 2022 में मॉर्गन आईपीएल फ्रैंचाइज़ी के बिना थे। लेकिन मोर्गन भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। इयोन मोर्गन की मासिक वेतन $ 320k और नेट वर्थ: $15 मिलियन है।

रोहित शर्मा, भारत

विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने भारतीय क्रिकेटर में रोहित शर्मा का नाम शामिल है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में शुमार हैं। रोहित की मासिक वेतन $170k और नेट वर्थ: $25 मिलियन है।

आरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया

सीमित ओवरों के फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में आरोन फिंच भी इस सूची में शामिल हैं। दरअसल वह कई सालों तक इंडियन प्रीमियर लीग में एक नियमित खिलाड़ी भी रहें हैं और वह 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में शामिल हुए। बता दे फिंच कई सालों तक टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वालों की सूची में बने रहे हैं। फिंच की मासिक वेतन $150k और नेट वर्थ: $5.5 मिलियन है।

क्रेग ब्रैथवेट, वेस्टइंडीज

इस सूची में क्रेग ब्रैथवेट का भी नाम शामिल है। हालांकि कुछ लोगों के लिए एक नया नाम हो सकता है लेकिन वह रेड बॉल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के बेस्ट प्लेयर हैं और एक बहुत ही टैलेंटेड और धैर्यवान बल्लेबाज हैं। क्रेग की मासिक वेतन: $80k और नेट वर्थ: $9 मिलियन है।

टेम्बा बावुमा, साउथ अफ्रीका

दरअसल दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान टेम्बा बावुमा हैं। बता दे बावुमा ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें दुनिया भर में टी 20 फ्रेंचाइजी के लिए एक विकल्प माना जाता है। टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका के बेस्ट प्लेयर हैं। टेम्बा बावुमा की मासिक वेतन $70k और नेट वर्थ: $2.3 मिलियन है।

कीरोन पोलार्ड, वेस्टइंडीज

लंबे छक्के और चौके मारने वाले खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पोलार्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खिलाड़ी है और इंडियन प्रीमियर लीग और अन्य प्रमुख टी20 टूर्नामेंट में भी अहम भूमिका निभाते हैं। बता दे पोलार्ड आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, और उन्होंने कई बेहतरीन प्रदर्शनों में भूमिका निभाई है। पोलार्ड की मासिक वेतन $47k और नेट वर्थ: $15 मिलियन है।

केन विलियमसन, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन का नाम भी शामिल है। बता दे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हैं और आईपीएल में भी खेलते हैं। बता दे केन विलियमसन की मासिक वेतन $37k और नेट वर्थ: $ 10 मिलियन है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story