Top 10 IPL Salaries of 2024: आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले 10 खिलाड़ियों में केवल 4 भारतीय, धोनी-कोहली लिस्ट से बाहर

IPL 2024 Auction Top 10 IPL Salaries of 2024: वैसे ही एक बात तेजी से सोशल मीडिया पर शुरू हो गई कि आखिर भारत की लीग होने के बावजूद भी हमारे खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा केवल 16 करोड रुपए ही मिल सकते हैं

Sachin Hari Legha
Published on: 20 Dec 2023 7:13 PM GMT
Top 10 IPL Salaries of 2024
X

Top 10 IPL Salaries of 2024 (photo. Social Media)

IPL 2024 Auction Top 10 IPL Salaries of 2024: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों को हुई नीलामी (IPL 2024 Auction) के दौरान जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पर 25 करोड रुपए तक न्योछावर कर दिया गया। वैसे ही एक बात तेजी से सोशल मीडिया पर शुरू हो गई कि आखिर भारत की लीग होने के बावजूद भी हमारे खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा केवल 16 करोड रुपए ही मिल सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों को उससे काफी ज्यादा मोटी रकम भी दी जा सकती है। इसी को लेकर हम इस आर्टिकल में 2024 के आईपीएल में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले 10 खिलाड़ियों की सूची लेकर आए हैं।

01.) मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को 2023 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा है और 2024 के सीजन में वह इसी टीम की ओर से खेलने वाले हैं।

02.) पैट कमिंग्स (Pat Cummins)

ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान कप्तान पैट कमिंस को भी 2023 की इसी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद में 20 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है। उन्हें एक सीजन के लिए इतनी रकम मिलने वाली है।

03.) सैम्युल मैथ्यू कर्रन (Sam Curran)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम्युल मैथ्यू कर्रन को 2023 की नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ 50 लाख में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था और उन्होंने इस बार भी इस खिलाड़ी को रिटेन कर लिया।

04.) कैमरून ग्रीन (Cameron Green)

कैमरून ग्रीन को 2023 की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम के सक्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन इस बार उन्होंने इस खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ ट्रेड कर लिया है। लिहाजा यह प्लेयर भी इस सीजन इतनी फीस के साथ आरसीबी के लिए खेलने वाला है।

05.) केएल राहुल (KL Rahul)

केएल राहुल इस समय लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान हैं। उन्हें 2022 की प्री नीलामी के दौरान नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 17 करोड़ की रकम लेकर खरीदा था और लगातार दो सीजन से इस खिलाड़ी को भी यह फ्रेंचाइजी रिटेन कर रही है।

06.) रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

इस लिस्ट में छठे नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2023 की मेगा नीलामी के दौरान 16 करोड रुपए में रिटेन किया था और उनको अब तक इस फ्रेंचाइजी ने रिलीज नहीं किया है। लिहाजा इस सीजन भी वह 16 करोड रुपए में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले हैं।

07.) रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

2023 की मेगा नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दूसरे नंबर पर रिटेन करके पहले नंबर पर रविंद्र जडेजा को रिटेन किया। जिसके कारण से रविंद्र जडेजा 16 करोड रुपए एक सीजन में चार्ज करते हैं। जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी केवल 14 करोड रुपए में ही रिटेन किया गया।

08.) ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

दिल्ली कैपिटल्स ने 2023 की मेगा नीलामी के दौरान अपने कप्तान ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था और अभी भी उनको इस फ्रेंचाइजी ने रिटेन कर रखा है।

09.) आंद्रे रसेल (Andre Russell)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंध्र रसल को 2023 की नीलामी में 16 करोड रुपए में रिटेन किया था और उन्हें अभी तक रिटेन किया हुआ है।

10.) निकोलस पूरन (Nicholas Pooran)

वेस्ट इंडीज के धाकड़ हीटर निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 16 करोड रुपए देकर 2022 की नीलामी के दौरान अपनी टीम स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। जिन्हें अब तक फ्रेंचाइजी रिटेन करती आ रही है।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story