×

Year Ender 2022: इस साल इन 5 क्रिकेट विवादों ने उड़ाए सबके होश, विराट कोहली भी रहे कंट्रोवर्सी के कारण चर्चा में

2022 Top Cricket Controversies: साल 2022 भारतीय टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा लेकिन ऐसा बहुत कम ही मैच रहा होगा जहां भारतीय टीम विवादों में ना घिरी होगी।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 20 Dec 2022 3:16 PM GMT
Most cricket controversies 2022
X

Cricket Controversy in 2022 (Image: Social Media)

Top Cricket Controversies Of 2022: साल 2022 भारतीय टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा लेकिन ऐसा बहुत कम ही मैच रहा होगा जहां भारतीय टीम विवादों में ना घिरी होगी। सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं बाकी अन्य टीम भी विवाद में रहीं। दरअसल यूं कहां जाएं तो सही होगा कि साल 2022 के लिए हमेशा यादगार रहेगा। कुछ विवाद खिलाड़ियों से जुड़े तो कुछ विवाद टीमों के साथ चलता रहा। तो आइए एक नजर डालते हैं इस साल के क्रिकेट कंट्रोवर्सी पर:

ये हैं साल 2022 के क्रिकेट कंट्रोवर्सी

जब ऋषभ पंत ने मैच रूकवाया

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला गया मैच शानदार के साथ साथ यादगार भी रहेगा। जब दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंद पर 36 रन चाहिए थे। तब दिल्ली के बैटर पॉवेल ने पहली 3 गेंद पर 3 छक्के जड़ दिए। फिर तीसरी गेंद कमर के उपर थी तो उन्होंने नो बॉल का मांग किया लेकिन मैदानी अंपायर ने नो बॉल देने से मना कर दिया। फिर क्या था इसके बाद दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने खिलाड़ियों को पवैलियन लौटने का इशारा कर दिया और कुछ देर तक मैच रुकवा दिया। इस साल का यह सबसे बड़ा क्रिकेट कंट्रोवर्सी में से एक रहा क्योंकि पंत का यह रवैया लोगों को पसंद नहीं आया और इसे लेकर काफी विवाद हुआ।

हर्षल पटेल और रियान पराग भिड़े

आईपीएल के 39वें मैच में हर्षल पटेल और रियान पराग आपस में भिड़ गए थें। दरअसल यह मामला तब हुआ जब हर्षल पटेल (Harshal Patel) की गेंद पर रियान पराग (Rian Parag) ने चौके जड़ दिए। जिसके बाद दोनों प्लेयर्स के बीच जमकर बहस भी हुई। इस विवाद ने भी खूब हाईलाइट होने के साथ साथ कंट्रोवर्सी बटोरा और मैच खत्म होने के बाद भी दोनों प्लेयर्स ने हैंड सेक तक नहीं किया।

कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ी को मिला खेलने का मौका

दरअसल साल 2022 में जब कोविड पॉजिटिव को खेलने का मौका मिला तो काफी विवाद हुआ। दरअसल भारत (Indian cricket team) बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एक टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी को मौका मिला जो कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। दरअसल तालिया मैक्ग्रा मुकाबले से ठीक पहले वाली सुबह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें मैच खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद इस विवाद की गूंज आईसीसी (ICC) तक पहुंची और काफी बवाल भी मचा।

टी20 वर्ल्डकप के दौरान विवाद

T20 World Cup 2022 में टीम इंडिया अपने गेम से ज्यादा विवाद से सुर्खियां बटोरी। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्डकप के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान (Ind Vs Eng) के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) को नो बॉल डालने का विवाद काफी दिनों तक सुर्खियों में छाया रहा।


वहीं उसी मैच में ही फ्री हिट पर बोल्ड होने के बाद भी 3 रन बनना भी काफी विवादों में रहा। बता दें भारतीय टीम के लिए विवाद का सिलसिला यहीं नहीं थमा बल्कि विराट कोहली को लेकर बांग्लादेश के खिलाफ भी विवादों का दौर जारी रहा क्योंकि विराट कोहली ने बिना गेंद पकड़े थ्रो करने का प्रयास किया जो अंपायर की नजर में नहीं आया लेकिन बांग्लादेश के क्रिकेटर्स ने इसकी कड़ी आलोचना की और कई दिनों तक टीम इंडिया और विराट कोहली को चीटर्स और फ्रॉड तककहा गया।

फरीद अहमद और आसिफ़ अली के बीच झगड़े

दरअसल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच में मैदान के अंदर और बाहर दोनों तरफ लड़ाइयां देखने को मिलीं थीं। एक तरह जहां पाक फैंस और अफगान फैंस के बीच जमकर झगड़े देखने को मिले तो वहीं दूसरी ओर मैदान पर पाकिस्तानी प्लेयर आसिफ अली ने अफगान के फरीद अहमद को मारने के लिए बल्ला उठा लिया था। जिसके बाद अंपायर और बाकी प्लेयर्स ने बीच बचाव किया। दरअसल यह पूरा मसला तब हुआ जब 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आसिफ अली ने फरीद को छक्का जड़ दिया। फिर अगली गेंद पर फरीद ने आसिफ को आउट कर दिया। आपको बता दें कि आसिफ के आउट होते ही फरीद ने बल्लेबाज के सामने जाकर आक्रामक तरीके से जश्न मनाया। इसे देखकर आसिफ आपा खो बैठे और उन्होंने गेंदबाज पर हाथ तक उठा लिया। लेकिन, फिर अंपायर और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग कर दिया गया।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story