पंजाब किंग्स ने की अनिल कुंबले की छुट्टी, ट्रेवर बेलिस होंगे टीम के नए मुख्य कोच

Trevor Bayliss PK head coach: IPL 2023 को लेकर टीमों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एक साथ दो टीमों ने अपने मुख्य कोच को बदल दिया। मुंबई इंडियंस ने कुछ ही देर पहले अपने नए कोच की घोषणा की थी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 16 Sep 2022 9:29 AM GMT
Trevor Bayliss PK head coach
X

Trevor Bayliss PK head coach

Trevor Bayliss PK head coach: IPL 2023 को लेकर टीमों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एक साथ दो टीमों ने अपने मुख्य कोच को बदल दिया। मुंबई इंडियंस ने कुछ ही देर पहले अपने नए कोच की घोषणा की थी। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने महेला जयवर्धने की जगह पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया था। अब उसके कुछ देर बाद ही पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी से भी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पंजाब की टीम ने अनिल कुंबले के स्थान पर ट्रेवर बेलिस को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया। पिछले सीजन में पंजाब का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

पंजाब किंग्स के लिए काम करना बड़ी बात: ट्रेवर बेलिस

आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग है। इसमें खिलाड़ियों से लेकर कोच और स्टाफ को भी काफी पैसा मिलता है। इसके अलावा आईपीएल में काम करने से उनकी ब्रांडिंग भी होती है। पजाब किंग्स से जुड़कर कोच ट्रेवर बेलिस बेहद खुश नज़र आए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि '' मैं पंजाब किंग्स का हेड कोच चुने जाने पर आपने आप को काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी पंजाब किंग्स की टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। इस बार उम्मीद है कि आईपीएल में पंजाब की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करेगी।

बेहद अनुभवी कोच हैं ट्रेवर बेलिस:

ऑस्ट्रेलिया में जन्मे इस पूर्व खिलाड़ी को दुनिया के बेहतर कोचों में शामिल किया जाता है। ट्रेवर बेलिस ने इंग्लैंड टीम को 2019 में वर्ल्ड कप जिताया था। उन्होंने 2015 से 2019 तक इंग्लैंड टीम का हेड कोच पद संभाला था। उन्होंने इंग्लैंड के साथ अपने अनुबंध खत्म होने के बाद आईपीएल का रुख किया था। 2019 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपना मुख्य कोच बनाया था। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में जब आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था तब ट्रेवर बेलिस टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे।

टीम के प्रदर्शन में कुंबले नहीं करवा पाए कोई सुधार:

हाल ही में पंजाब किंग्स से अनिल कुंबले के कोच पद से छुट्टी की खबर सामने आई थी। लेकिन शुक्रवार को उस पर इस फ्रेंचाइजी ने मुहर भी लगा दी। पिछले तीन साल से अनिल कुंबले पंजाब किंग्स के मुख कोच पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन इसके बावजूद टीम के प्रदर्शन में कुछ सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते अब उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया। अनिल कुंबले के कार्यकाल में पंजाब किंग्स ने कुल 42 मुकाबले खेले थे। जिसमें पंजाब की टीम सिर्फ 18 मैच जीत पाई। जबकि 22 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story