×

लियोन ओपन 2017: सोंगा ने जीता साल का तीसरा एटीपी खिताब, टॉमस बर्डिच को हराया

फ्रांस के अग्रणी टेनिस खिलाड़ी जो विल्फ्रेड सोंगा ने शनिवार को चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख को हराते हुए लियोन ओपन खिताब जीत लिया। सोंगा का इस वर्ष का यह तीसरा एटीपी खिताब है।

tiwarishalini
Published on: 28 May 2017 6:40 AM GMT
लियोन ओपन 2017: सोंगा ने जीता साल का तीसरा एटीपी खिताब, टॉमस बर्डिच को हराया
X
लियोन ओपन 2017: टॉमस बर्डिच को हरा सोंगा ने जीता साल का तीसरा ATP खिताब

लियोन: फ्रांस के अग्रणी टेनिस खिलाड़ी जो विल्फ्रेड सोंगा ने शनिवार को चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख को हराते हुए लियोन ओपन खिताब जीत लिया। सोंगा का इस वर्ष का यह तीसरा एटीपी खिताब है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सोंगा ने बर्डिख को खिताबी मुकाबले में सीधे सेटों में 7-6(2), 7-5 से हराया।

हालांकि, बर्डिख ने सोंगा खिताब हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करने पर मजबूर किया और वह दोनों ही सेट टाईब्रेकर तक खींचने में सफल रहे।

32 साल के सोंगा के करियर का यह 15वां एटीपी खिताब है। इस साल इससे पहले सोंगा ने मार्सिले और रॉटर्डम में खिताबी जीत हासिल की थी।

--आईएएनएस

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story