11 से 30 अक्टूबर के बीच भारत में आयोजित होगा U17 FIFA World Cup, टूर्नामेंट में खर्च होंगे 2300 करोड़!

U17 FIFA World Cup 2022: भारत में अब क्रिकेट के साथ अन्य खेलों को भी तेजी से बढ़ावा मिल रहा है। फीफा द्वारा आयोजित अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत को मिली है। इसको लेकर केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 14 Sep 2022 11:01 AM GMT
U17 FIFA World Cup 2022
X

U17 FIFA World Cup 2022

U17 FIFA World Cup 2022: भारत में अब क्रिकेट के साथ अन्य खेलों को भी तेजी से बढ़ावा मिल रहा है। फीफा द्वारा आयोजित अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत को मिली है। इसको लेकर केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है। दुनियाभर में फुटबॉल को सबसे अधिक देखा जाता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 30 अक्टूबर के बीच भारत के तीन बड़े शहरों में होगा। इसको लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कई बड़ फैसले लिए गए हैं।

2300 करोड़ बजट मंजूर:

इस बड़े टूर्नामेंट के लिए मोदी सरकार ने भी पूरी तैयारियां कर ली। करीब 20 दिन चलने वाले फुटबॉल के महाकुंभ U17 FIFA World Cup 2022 का आगाज 11 अक्टूबर से होगा। जिसका फाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप कुल 16 टीम भाग लेंगी और इसमें कुल 32 मैच खेले जाएंगे। तीन अलग-अलग शहरों में यह पूरा टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसके लिए मोदी सरकार ने 2300 करोड़ बजट मंजूर किया है।

फीफा ने लगा दिया था AIFF पर बैन:

बता दें U17 FIFA World Cup 2022 के भारत में आयोजन पर कुछ समय पहले तक तलवार लटकी हुई थी। फीफा ने थर्ड पार्टी के अनुचित हस्तक्षेप के AIFF पर बैन लगा दिया गया था। जिसके चलते इस बड़े टूर्नामेंट के भारत में आयोजन को लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन पिछली 26 अगस्त को फीफा (FIFA) ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) पर लगा बैन हटा लिया है। अब पहले तय तिथि पर इसका आयोजन किया जाएगा।

भारत में होने वाला पहला फीफा टूर्नामेंट:

फीफा द्वारा आयोजित यह पहला टूर्नामेंट है जिसका आयोजन भारत में किया जा रहा है। U17 FIFA World Cup 2022 11 से 30 अक्टूबर के बीच ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉलरों को खेलता देखने को मिलेगा। भारत में महिलाओं का फुटबॉल की तरफ और अधिक बढ़ेगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story